Sunday , November 1 2026
Breaking News

Ajit Mohan Resigns: फेसबुक इंडिया प्रमुख अजीत मोहन का इस्‍तीफा, मेटा प्‍लेटफॉर्म्‍स ने की घोषणा

Tech ajit mohan resigns facebook india chief ajit mohan resigns meta platforms announced: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मेटा प्लेटफॉर्म्स ने आज घोषणा की कि उसके भारत प्रमुख अजीत मोहन ने पद छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहन प्रतिद्वंद्वी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैप से जुड़ने जा रहे हैं। मेटा से पहले मोहन ने चार साल तक स्टार इंडिया की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा हॉटस्टार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया। अजीत मोहन जनवरी 2019 में प्रबंध निदेशक के रूप में फेसबुक इंडिया में शामिल हुए थे। कंपनी के मुताबिक, अजीत मोहन ने बेहतर अवसर की तलाश में अपने पद से इस्तीफा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में वह मेटा के प्रतिद्वंद्वी स्नैप इंडिया में शामिल हो सकते हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रायटर्स को बताया कि Meta India के डायरेक्टर और साझेदारी के प्रमुख मनीष चोपड़ा उनके जगह पर कंपनी का अंतरिम कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने कहा, ‘पिछले चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान अजीत मोहन ने कंपनी के भारत में संचालन और आकार को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारे पास सभी कामों को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत नेतृत्व और टीम है।

About rishi pandit

Check Also

Samsung Galaxy S25 5G पर Flipkart की दिवाली सेल में ₹52,249 की डील, 50 हजार रुपये तक की बचत का मौका

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  फ्लिपकार्ट पर Big Bang Diwali Sale शुरू हो चुकी है. इस सेल में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *