Thursday , May 16 2024
Breaking News

Chandra Grahan : जल्द लगेगा साल का अंतिम चंद्रग्रहण, जानिए भारत में इसका समय, सूतक काल और प्रभाव

Chandra Grahan 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  इस साल यानी कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण जल्द ही लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण नवंबर महीने में लगेगा। पंचांग के अनुसार 8 नवंबर 2022 मंगलवार को यह चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण भारत के सिर्फ पूर्वी हिस्सों में ही दिखाई देगा। वहीं आंशिक रूप से यह ग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। 8 नवंबर को देव दीपावली है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार देव दीपावली ग्रहण से एक दिन पहले मनाने की बात कह रहे हैं। आइए जानते हैं साल का आखिरी और दूसरे चंद्रग्रहण के बारे में।

चंद्रग्रहण तिथि और समय

साल का आखिरी चंद्रग्रहण 08 नवंबर 2022 मंगलवार को लगने जा रहा है। यह ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होगा। वहीं 06 बजकर 18 मिनट पर यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा। इस चंद्रग्रहण का सूतक काल 08 नवंबर को सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। जो कि ग्रहण के साथ ही शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

भारत में इन जगहों पर दिखाई देगा ग्रहण

08 अक्टूबर को लगने वाला यह चंद्रग्रहण भारत में कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची, गुवाहाटी आदि स्थानों पर देखा जा सकेगा। देव दीपावली के दिन लगने वाला ये चंद्रग्रहण उत्तरी और पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण प्रभाव

  • – साल 2022 का यह आखिरी चंद्रग्रहण भारत में देखा जा सकेगा। जो कि भारतीय समय के अनुसार 08 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर शाम 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
  • – चंद्रग्रहण का सूतक काल अशुभ माना जाता है। जो कि ग्रहण लगने से 09 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण की समाप्ति के साथ खत्म होता है।
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इस दौरान यात्रा करने से परहेज करना चाहिए।
  • – चंद्र ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए और न ही किसी धारदार वस्तु का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • – चंद्रग्रहण के दौरान स्नान दान का खास महत्व होता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान के बाद दान करना शुभ होता है।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *