Monday , July 8 2024
Breaking News

Jharkhand: नौकरानी पर जुल्म ढहाने वाली भाजपा नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार, अंकिता के परिवार से मिले नेता

Seema patra arrested bjp leaders to meet ankita family today read latest update in dumka case: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सियासी घटनाक्रम के साथ ही अंकिता मर्डर केस और सीमा पात्रा की राक्षसी हरकतों के कारण झारखंड की देशभर में चर्चा हो रही है। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने निकाली जा चुकीं नेता सीमा पात्रा को बुधवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीमा पात्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी दिव्यांग नौकरी के साथ बर्बर व्यव्हार किया। सीमा पात्रा झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी हैं। एक वीडिया सामने आने के बाद सीमा के करतूतों का खुलासा हुआ। पीड़िता 29 साल की आदिवासी दिव्यांग है, जो सीमा के रांची स्थित बंगले पर काम करती थी। उसे 8 साल से घर में कैद करके रखा था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार से मिलेंगे भाजपा नेता

अंकिता मर्डर केस में सियासत गर्म है। आज भाजपा के बड़े नेता दुमका जाकर पीड़िता के परिवार से मिलेंगे। बता दें, शाहरुख ने 12वीं में पढ़ने वाली अंकिता पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। बाद में अस्पताल में अंकिता की मौक हो गई। पूरे मामले में विपक्ष ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लिया। अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य में कानून का राज नहीं रह गया है। अपराधियों में प्रशासन और कानून का थोड़ा भी डर नहीं है। अदालत ने कहा कि यह जघन्य अपराध है, लेकिन इस मामले में पुलिस की कार्रवाई भी कई सवाल खड़े कर रही है। अदालत ने डीएसपी के उस बयान की भी आलोचना की, जिसमें अंकिता हत्याकांड के अभियुक्त को मानसिक रोगी बताया गया था। कोर्ट ने डीजीपी से पीड़िता के स्वजन को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़िता के इलाज से संबंधित भी सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार से पूरी रिपोर्ट अगले सप्ताह पेश करने का निर्देश दिया।

About rishi pandit

Check Also

कुलगाम में अलमारी के पीछे बंकर में छिपे थे 4 आतंकी, वीडियो वायरल

कुलगाम जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *