Tuesday , November 3 2026
Breaking News

बिहार-चंपारण में गंडक नदी के तेज बहाव में निर्माणधीन पुलिया बही, गुणवत्ता पर सवाल

चंपारण.

पूर्वी चंपारण के दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के मलाही टोला में एक निर्माणाधीन पुलिया बह गई। गंडक नदी के तेज बहाव को यह पुलिया झेल नहीं पाई। लोगों का कहना है कि आरडब्लूडी की ओर से इस पुलिया का निर्माण करवाया जा हा था। ह्यूम पाइप पुलिया निर्माण व सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में यह पुलिया बह गई।

संग्रामपुर के भवानीपुर में पुलिया के आधा हिस्सा बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वाइरल वीडियो SH 74 के दक्षिणी भवानीपुर ढाला से मलाही टोली जाने वाली निर्माणाधीन सड़क का बताया जा रहा है। वाइरल वीडियो में लोग यह कह रहे हैं पुलिया निर्माण के एक माह भी नहीं चल सकी। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। लोगों का कहना है कि MMGSY योजना से 60 लाख की योजना से पीसीसी सड़क व होम पाइप पुलिया बन रहा था ।पुलिया के काम अभी दो दिन पहले ही समाप्त होने की बात कही जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *