Monday , April 29 2024
Breaking News

Anuppur: अमृत सरोवर के तहत बनाए गए जल संरचनाओं को परखने नागपुर से पहुंचा दल

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जल शक्ति अभियान के तहत जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के विभिन्ना कार्यों का जायजा केंद्रीय दल भारत सरकार कर रहा है। जांच दल अमृत सरोवर अभियान के तहत गांव-गांव में बनाए गए जल संरचनाओं को परख रही है। भारत सरकार के किसान कल्याण व कृषक विकास नईदिल्ली के उप सचिव वित्त सुशील पाल गहलोत तथा नेलोफर वैज्ञानिक सीजीडब्ल्यूबी नागपुर ने 22 से 24 अगस्त तक जिले में जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों के निरीक्षण के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत जमुड़ी के ग्राम डिड़वापानी में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इसके बाद जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत जीलंग व कोहका के ग्राम गोगा में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर उपयोगकर्ता समूह के सदस्यों के चर्चा की।

केंद्रीय दल के सदस्यों ने ग्राम पंचायत लीला, बेनीबारी, करनपठार में निर्मित स्टापडैम, चेकडैम, बोल्डरवाल, गेबियन संरचना का निरीक्षण किया। मंगलवार को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत हर्राटोला, बरसोत व पोंड़की ग्राम पंचायतों के पुष्कर धरोहर कार्यों का निरीक्षण और उपयोगकर्ता समूहों से चर्चा की। इसके बाद ग्राम पंचायत भेजरी में पौधरोपण व प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण करते हुए स्वसहायता समूह के सदस्यों के साथ परिचर्चा की। दल के सदस्यों ने ग्राम पंचायत किरगी में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग और जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत पपरौड़ी व मौहरी में कैच दा रैन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री एके एक्का, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा रावेन्द्र पटेल, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, उप यंत्री मौके पर मौजूद रहे। बुधवार को जनपद पंचायत अनूपपुर व कोतमा के जल संरचनाओं के कैच द रैन कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *