Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Satna: जिला पंचायत की सभी 8 स्थायी समितियों का गठन पूर्ण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1994 की धारा 47 के तहत जनपद और जिला पंचायत की स्थायी समितियों के गठन का प्रावधान है। नियम के तहत इन पंचायतों में 5 स्थायी समितियों के अलावा स्वास्थ्य, महिला बाल कल्याण समिति एवं वन समिति मध्यप्रदेश जैव विविधिता नियम 2004 के तहत जैव विविधता प्रबंधन समिति सहित 8 स्थायी समितियों का गठन किया गया है। जिला पंचायत सतना की स्थायी समितियों के निर्वाचन के अंतर्गत अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मिलन में स्थायी समितियों सभापति और सदस्यों का निर्वाचन बुधवार को जिला पंचायत सतना कार्यालय में संपन्न हुआ।

इसके अनुसार सतना जिला पंचायत की स्थायी सामान्य प्रशासन समिति में पदेन सभापति अध्यक्ष जिला पंचायत रामखेलावन कोल होंगे। जबकि शिक्षा समिति की पदेन सभापति जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह होंगी। अन्य सदस्यों में सभापति संचार संकर्म समिति ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापित रमाकांत पयासी, स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण समिति की सभापति तारा विजय पटेल और जैव विविधता प्रबंधन समिति के सभापति सुभाषचंद्र बुनकर शामिल हैं। अन्य स्थायी समितियों के सदस्य पदों पर अभ्यर्थियों का निर्वाचन निम्नानुसार संपन्न हुआ है।

(क) शिक्षा समितिः- श्रीमती सुष्मिता सिंह-सभापति
1 आरती चौधरी-सदस्य
2 पूजा गुप्ता- सदस्य
3 बाबूलाल प्रजापति- सदस्य
4 प्रियंका वर्मा- सदस्य
5 सोमवती लोधी- सदस्य
6 संजय सिंह- सदस्य
7 एकता सिंह- सदस्य
————-
(ख) सहकारिता और उद्योग समितिः- रमाकांत पयासी – सभापति
1 आरती चौधरी- सदस्य
2 पूजा गूजर- सदस्य
3 ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू – सदस्य
4 जयंती महेश तिवारी – सदस्य
5 हरीशचंद्र त्रिपाठी- सदस्य
6 प्रियंका वर्मा- सदस्य
7 देवदत्त सोनी- सदस्य
————-
(ग) संचार तथा संकर्म समितिः- ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू- सभापति
1 सुभाषचंद्र बुनकर- सदस्य
2 बाबूलाल प्रजापति- सदस्य
3 जयंती तिवारी- सदस्य
4 तारा विजय पटेल- सदस्य
5 जान्हवी यादव- सदस्य
6 महेन्द्र सिंह पिथैपुर- सदस्य
7 सावित्री त्रिपाठी- सदस्य
————-
(घ) कृषि समितिः- महेन्द्र सिंह पिथैपुर-सभापति
1 आरती चौधरी- सदस्य
2 प्रियंका वर्मा- सदस्य
3 पूजा वरुण गूजर- सदस्य
4 तारा विजय पटेल- सदस्य
5 पूजा गुप्ता- सदस्य
6 सोमवती विष्णु लोधी- सदस्य
7 विमला कोल- सदस्य
————-
(ड) वन समितिः- हरीशकांत त्रिपाठी- सभापति
1 बाबूलाल प्रजापति- सदस्य
2 सोमवती विष्णु लोधी- सदस्य
3 पूजा वरुण गूजर- सदस्य
4 देवदत्त सोनी- सदस्य
5 रमाकांत पयासी- सदस्य
6 लक्ष्मी देवी मवासी- सदस्य
7 एकता सिंह- सदस्य
————-
(च) स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल कल्याण समितिः- तारा विजय पटेल- सभापति
1 सुभाषचंद्र बुनकर- सदस्य
2 जान्हवी यादव- सदस्य
3 महेन्द्र सिंह पिथैपुर- सदस्य
4 ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू– सदस्य
5 जयंती तिवारी- सदस्य
6 पूजा गुप्ता – सदस्य
7 संध्या कुशवाहा- सदस्य
————
(च) जैव विविधता प्रबंधन समितिः- सुभाषचंद्र बुनकर- सभापति
1 देवदत्त सोनी- सदस्य
2 हरीशकांत त्रिपाठी- सदस्य
3 जान्हवी यादव- सदस्य
4 रमाकांत पयासी- सदस्य
5 एकता सिंह- सदस्य
6 लक्ष्मी देवी मवासी- सदस्य
7 मंजूलता सिंह- सदस्य

About rishi pandit

Check Also

Satna: लाइव तस्वीरों के जरिये राजनैतिक दल एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी

37 सीसीटीव्ही कैमरों से रखी जा रही स्ट्रांगरूम पर नजर सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *