Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: मानव श्रंखला बनाकर हर घर तिरंगा अभियान का किया गया प्रचार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी की 75वीं वर्षगांठ को गौरवशाली तरीके से मनाने हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सतना जिले में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार जारी है। रविवार की सुबह जिला प्रशासन, जिला पंचायत और नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड में स्कूली बच्चों ने हर घर तिरंगा के प्रति लोगों को प्रेरित करने मानव श्रृंखला बनाकर अभियान के संदेश के लोगों तक पहुंचाया। इस दौरान जिपं सीईओ डॉ परीक्षित झाड़े, निगमायुक्त राजेश शाही, जिला महिला बाल विकास अधिकारी सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *