Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: आजीविका मिशन की दीदियों ने निकाली तिरंगा रैली

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  आजादी के अमृत महोत्सव को उत्सवित करने के उद्देश्य से एवं केंद्र सरकार के राष्ट्रीय अभियान ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को जनमानस तक पहुंचाने एवं जन जागृति के उद्देश्य से रविवार को आजीविका मिशन की दीदियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। आजीविका मिशन की दीदियों ने तिरंगा रैली में हांथो में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वंदे मातरम एवं भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। तिरंगा रैली के माध्यम से आजीविका मिशन की कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रीय अभियान हर घर तिरंगा के बारे में जागरूक किया एवं इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

आशा कार्यकर्ताओें ने तिरंगा रैली निकालकर तिरंगा अभियान का किया प्रचार

हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचानें के क्रम में रविवार को आशा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकालकर अभियान का प्र्रचार-प्रसार किया। आशा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रंखला बनाकर तिरंगा रैली निकाली और लोगों को अभियान के तहत अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिये प्रेरित किया।

विकासखंड अमरपाटन के गांव-गांव तक पहुंच रहा है हर घर तिरंगा अभियान का संदेश 

स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन अभियान बनाने शासन, प्रशासन, समाजसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक और व्यापारिक संस्थानों द्वारा स्थानीय क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन का लोगों को अपने घरों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों में 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है। रविवार को विकासखंड अमरपाटन के ग्रामीण इलाकों में जनपद पंचायत अमरपाटन के तत्वाधान में सीईओ जनपद पंचायत जोसुआ पीटर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिकारियों-कर्मचारियों और स्थानीय जनों ने बाईक तिरंगा रैली निकाली एवं भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारो का उद्घोष करते हुये ग्रामीणवासियों को हर घर तिरंगा अभियान से रुबरु कराया।

About rishi pandit

Check Also

Maihar: कलेक्टर मैहर ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मैहर जिले के 3 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में अर्जित किया स्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *