Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: जन अभियान परिषद नें तिरंगे को घर-घर पहुंचानें का लिया संकल्प

तिरंगा अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय स्वतंत्रता की स्वर्णिम इतिहास गाथा अनगिनत शहीदों से लिखी गयी है। देश की आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों नें अंग्रेजों से अपने देश को स्वतंत्र करानें में अपनी जान की आहुति देकर पराधीनता की बेड़ियों को तोड़कर देश को आजाद कराया। आजादी के इस दिवस को मनाते हमें 75 वर्ष होनें जा रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नें देश के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनानें के लिये हर घर तिरंगा अभियान में सम्मलित होकर प्रत्येक परिवार को तिरंगा फहरानें का आग्रह किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 11 से 17 अगस्त तक मध्यप्रदेश के सभी जिलों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा।

अभियान के तहत सतना जिले के 4 लाख से अधिक परिवारों द्वारा तिरंगा अपनें घरों में फहराया जायेगा। इस आशय की जानकारी कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जन अभियान परिषद जिला सतना द्वारा आयोजित हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला में उपस्थित वालंटियरों, समाजसेवियों एवं बी.एस.डब्ल्यू और एम.एस.डब्ल्यू. के छात्रों को संबोधित करते हुये दी। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला पंचायत सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े ने की तथा कार्यशाला में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा बताया गया कि तिरंगा झंडा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है, जिसमे तीन रंग हैं। तीन रंगों में केसरिया सबसे ऊपर, बीच में सफेद और सबसे नीचे हरा रंग की समान अनुपात की पट्यिं हैं। तिरंगे झंडे के बीच में सफेद भाग में नीले रंग का चक्र है, जिसमें 24 तीलियां है, जो अशोक स्तंभ के चिन्ह से लिया गया है। तिरंगें झंडे का अनुपात 2ः3 का होता है। तिरंगा झंडा फहराते समय ध्यान देना चाहिये कि केसरिया रंग फहरते समय सबसे उपर दिखे और हरा रंग सबसे नीचे दिखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. परीक्षित झाड़े ने अपने उद्बोधन में कहा कि लगभग 200 वर्षो की गुलामी के बाद हमारा देश आजाद हुआ। हमे आजादी की लड़ाई के महानायकों के सम्मान और देश प्रेम की भावना को बनाये रखनें के लिये बड़े ही आदर और सम्मान के साथ तिरंगा झंडा अपनें घरों में फहराना होगा। शासन द्वारा इसके लिये झंडो की व्यवस्था की जा रही है। जिसे विभिन्न स्थलों से 25 से 30 रूपये के बीच खरीदा जा सकेगा। डॉ. झाड़े ने आज के दिवस प्रारंभ हुये हरियाली महोत्सव में भी हिस्सेदारी करनें का आह्वान किया। साथ ही उर्जा संरक्षण के लिये ऊषा एप के माध्यम से उर्जा साक्षरता बढ़ानें पर जोर दिया। आयोजित कार्यशाला में जन अभियान परिषद से विश्वनाथ रैदास, अनूप पाठक, श्याम सुन्दर मिश्रा सहित जन अभियान परिषद के परामर्शदाता एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *