Sunday , September 29 2024
Breaking News

Satna: जिले में अब तक 130.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 8 जुलाई 2022 तक 130.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 116.2 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 60.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 74.5 मि.मी., बिरसिंहपुर में 139 मि.मी., रामपुर बघेलान में 72 मि.मी., नागौद में 254 मि.मी., जसो (नागौद) में 113.3 मि.मी., उचेहरा में 200 मि.मी., मैहर में 138.5 मि.मी., अमरपाटन में 110 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 153.7 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 167.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *