Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna: महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम 12 से 15 जुलाई तक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी खेल परिसर कम्पू ग्वालियर में 12 से 15 जुलाई तक प्रतिभा चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस चयन प्रतियोगिता में सतना जिले की 10 से 19 वर्ष तक की बालिकायें महिला हॉकी खिलाड़ी प्रतिभा चयन में भाग ले सकती हैं।
प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी एसके जैन ने बताया कि महिला हॉकी खिलाड़ी प्रतिभा चयन कार्यक्रम 12 जुलाई से 15 जुलाई तक राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर कम्पू ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा चयन में शामिल होने वाली प्रतिभागियों को आने जाने का किराया, आवास एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। प्रतिभा चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी हॉकी प्रशिक्षक सुश्री नेहा रावत के मोबाइल नंबर 7566449394 में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अकादमी में मध्यप्रदेश के 80 प्रतिशत और अन्य प्रदेशों के 20 प्रतिशत महिला खिलाड़ियों का प्रारंभिक तथा अंतिम स्तर पर चयन किया जायेगा।

बॉकि्ंसग के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 12 जुलाई से

संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार म.प्र. राज्य बॉक्सिंग विधा अकादमी भोपाल में वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिये सतना जिले के बॉक्सिंग विधा के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन हेतु सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।
प्रभारी जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी एसके जैन ने बताया कि सतना जिले के 12 से 16 वर्ष आयु के बालक-बालिका खिलाड़ी 12 जुलाई प्रातः 11 बजे से दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में उपस्थित जिला स्तरीय सिलेक्शन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। प्रतिभा चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी बॉक्सिंग प्रशिक्षक नितेश यादव के मोबाइल नंबर 9691946583 एवं खेल प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद तिवारी के मो.नं. 8982237027 में संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्रतिभा चयन में शामिल होने वाली प्रतिभागियों को आने जाने का किराया, आवास एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: ‘अनारकली’ ने दिया पांचवें बच्चे को जन्म, टाइगर रिजर्व में खुशी का माहौल

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 60 वर्षीय मादा हाथी अनारकली ने पांचवें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *