Saturday , May 18 2024
Breaking News

Satna: एडीजी जेल ने केन्द्रीय जेल सतना का किया निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अतिरिक्त महानिदेशक जेल, जेल मुख्यालय भोपाल डॉ जीआर मीना ने गत दिवस केन्द्रीय जेल सतना पहुंचकर जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एडीजी डॉ मीना ने जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ सेक्टर क्रमांक 6, 8, नवीन खंड में गोदावरी सेक्टर, अनुसुईया सेक्टर, शारदा सेक्टर, पाकशाला, जेल अस्पताल, महिला वार्ड, आइसोलेशन वार्ड, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बंदियों से उनके खानपान एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्थाओं को दूर करने जेल प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, जेल उप अधीक्षक आरके चौर, चिकित्सक डॉ सौरभ पटेल, कल्याण अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी सहित जेल के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। एडीजी डॉ मीना के केन्द्रीय जेल भ्रमण के दौरान बंदियों द्वारा राई नृत्य प्रस्तुत किया।

वाहनों पर फास्टैग लगाया जाना अनिवार्य

परिवहन विभाग द्वारा 1 दिसम्बर 2017 के पश्चात निर्मित या विक्रय किए गए वाहनों पर फास्टैग लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। समस्त राष्ट्रीय परमिट प्राप्त करने वाले वाहनों में 1 अक्टूबर 2019 से फास्टैग लगाया जाना अनिवार्य किया गया है तथा समस्त एम और एन श्रेणी चार पहिया यात्री एवं मालवाहन जो एक दिसम्बर 2017 से पूर्व विक्रित किए गए हो, को भी 1 जनवरी 2021 से फास्टैग लगया जाना अनिवार्य किया गया है। समस्त चार पहिया वाहन विक्रेता, समस्त बस संचालक, समस्त ट्रक संचालक तथा समस्त चार पहिया वाहन स्वामियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वाहनों में फास्टैग अनिवार्य लगवा लें अन्यथा बिना फास्टैग वाले वाहनों के पंजीयन, अंतरण, फिटनेश, परमिट जारी नहीं किए जावेगें। इसलिए अपने वाहनों में फास्टैग अनिवार्य लगवायें और होने वाली असुविधा से बचे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *