Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: भाजपा से टिकट नहीं मिली तो सतना सांसद के भाई उतरे बगावत पर, बसपा से लड़ेंगे चुनाव!

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/  भाजपा ने महापौर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सतना से नगर निगम महापौर के लिए भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार को चुनाव मैदान में उतारा है। अब सतना में कांग्रेस के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार के बीच में महापौर पद के लिए चुनावी घमासान होगा। लेकिन इस दौर में भाजपा के अंदर बगावती तेवर भी दिखने लगे हैं। खुद सतना के सांसद गणेश सिंह के भाई उमेश सिंह (लाला) टिकट नहीं मिलने से तिलमिला उठे और उन्होंने इंटरनेट मीडिया में पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर पोस्ट कर दिए। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने यह पोस्ट हटा ली, लेकिन तब तक यह पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई।

यह लिखा, कुछ देर बाद उमेश सिंह ने पोस्ट हटा ली

सांसद गणेश सिंह के भाई उमेश सिंह लाला ने लिखा, “मेरी व्यक्तिगत राजनीति को परिवारवाद की राजनीति मान कर भारतीय जनता पार्टी करती है, उपेक्षा और अनदेखी इसलिए बहुजन समाज पार्टी से लड़ूंगा चुनाव” इस पोस्ट के बाद भाजपा से टिकट पाने वाले योगेश ताम्रकार ने भी कहा, हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जहां 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं। इतने बड़े परिवार में ऐसी छोटी बातें हो जाती हैं, जिन्हें हम आपस में बैठकर सुलझा लेते हैं। इसके कुछ देर बाद उमेश सिंह ने अपनी पोस्ट हटा ली है, लेकिन इस घटना के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और विपक्ष में भी खुसफुसाहट शुरू हो गई है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *