Sunday , May 19 2024
Breaking News

Crime: मंत्री के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, डरी महिला ने दिल्ली में दर्ज कराई FIR

Rajasthan Minister Mahesh Joshi: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ राजस्थान में कांग्रेस सरकार सरकार एक बार फिर नई मुसीबत में फंस गई है। यहां अशोक गहलोत सरकार में वरिष्ठ मंत्री महेश जोशी के बेटे पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला काफी डरी हुई थी और भय के कारण उसने राजस्थान में पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई और दिल्ली आकर पुलिस के सामने एफआईआर दर्ज कराई।

सवालों के घेरे में गहलोत सरकार

मंत्री के बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री महेश जोधी के बेटे रोहित जोशी सवालों के घेरे में हैं। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी विपक्ष ने निशाने पर ले लिया है। जयपुर की पीड़िता ने दिल्ली में रोहित के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।

नशीला पदार्थ खिलाकर कई बार किया दुष्कर्म

पीड़िता ने एफआईआर रिपोर्ट में बताया है कि मंत्री के बेटे रोहित जोशी ने नशीला पदार्थ पीकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया गया। पीड़िता ने मारपीट और रेप का भी आरोप लगाया है। राजस्थान में इससे पहले विधायक जौहरी लाल के बेटे पर भी दुष्कर्म का आरोप लग चुका है।

फेसबुक पर हुई थी महिला की दोस्ती

पीड़िता ने उत्तरी दिल्ली के सदर थाने में मामला दर्ज कराया है और उसने बताया कि रोहित जोशी से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद 8 जनवरी 2021 को रोहित उसे अपने दोस्त के घर सवाई माधोपुर ले गया। जहां रोहित ने नशीला पदार्थ पीकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता बेहोश हो गई तो उसने न्यूड वीडियो बनाकर फोटो खींच लीं। महिला की शिकायत के बाद उत्तरी दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर सवाई माधोपुर SP को भेज दी है।

प्रेग्नेंट हुई तो मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाया

पीड़ित युवती का आरोप है कि 20 अप्रैल 2021 को रोहित जोशी उसे उसकी दोस्त मुस्कान के फार्म हाउस ले गया। जहां उसने अपनी मांग में सिंदूर भरकर पत्नी माना। रोहित जोशी ने जल्द ही शादी के रिसेप्शन का आश्वासन दिया। 26 जून 2021 को आरोपी पीड़िता को मनाली ले गया। 11 अगस्त 2021 को पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। जब रोहित को इस बात की जानकारी मिली तो उसने काफी झगड़ा भी किया। पीड़िता ने कहा कि 3 से 4 सितंबर को रोहित ने दिल्ली के होटल सम्राट में उसके साथ दुष्कर्म भी किया, उसके बाद 17 अप्रैल 2022 को फिर दुष्कर्म किया।

पीड़िता बोली, मेरी जान को खतरा

पीड़िता के मुताबिक राजस्थान में उसकी जान को खतरा है, इसलिए उसने उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई है क्योंकि राजस्थान में ये लोग शिकायत दर्ज करने तक की इजाजत नहीं देते। उत्तरी दिल्ली पुलिस ने शिकायत सवाई मोधपुर SP को भेज दी है क्योंकि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक दुष्कर्म 8 जनवरी 2021 को सवाई माधोपुर में ही हुआ था।

 

About rishi pandit

Check Also

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत

अनंतपुर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *