Thursday , May 2 2024
Breaking News

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया मंगलवार को, ग्रहों का महासंयोग, ये है पूजन व खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya Muhurat 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अक्षय तृतीया का पावन पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। Akshaya Tritiya के दिन शुभ मुहूर्त के कारण सभी मांगलिक कार्य किए जाते हैं और अधिकांश लोग इसी दिन अपने नए कार्य की भी शुरुआत करते हैं। इस वर्ष Akshaya Tritiya 3 मई मंगलवार को है।

Akshaya Tritiya व्रत करने से प्रसन्न होती है देवी लक्ष्मी
पौराणिक मान्यता है कि Akshaya Tritiya का व्रत करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साल 2022 में रोहिणी नक्षत्र का शुभ संयोग अक्षय तृतीया पर बन रहा है। इस बार अक्षय तृतीया पर 5 ग्रहों के साथ 5 महायोग की शुभ स्थिति बन रही है। इसमें केदार, शुभ कार्तिकी, उभयाचारी, विमल और सुमुख शामिल हैं। तिथि और नक्षत्रों का शुभ संयोग 24 घंटे होने के कारण खरीदारी और निवेश का समय दिनभर बना रहेगा।
100 वर्षों में भी नहीं बनेगी अक्षय तृतीया पर ग्रहों की ऐसी युति
इस साल अक्षय तृतीया पर बनने वाले ग्रहों की दुर्लभ युति आने वाले 100 वर्षों तक नहीं बनेगी। इस बार अक्षय तृतीया पर सूर्य, चंद्रमा, शुक्र उच्च राशि में होंगे और गुरु, शनि अपनी ही राशि कुंभ में होंगे। इसके अलावा शोभन और मातंग नाम के दो शुभ योग भी निर्मित हो रहे हैं।
 सोना खरीदना फायदेमंद
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा Akshaya Tritiya पर किया गया कार्य अटूट फल देता है। इस दिन खरीदी जाने वाली धातु शुभ फल देती है। कहा जाता है कि सोना खरीदने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
अक्षय तृतीया पर बन रहा है राजयोग

अक्षय तृतीया पर इस बार मालव्य राजयोग, हंस राजयोग और शश राजयोग निर्मित हो रहे हैं। इन तीनों राज योग में किए गए कार्य सफलता की ओर ले जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05:39 से दोपहर 12:18 तक रहेगा। सोना और चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त अगले दिन प्रातः 05:39 से प्रातः 05.38 बजे तक रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

कालाष्टमी के दिन इन गलतियों से रहें दूर

भगवान शिव के रुद्रावतार काल भैरव की पूजा करने से सारे कष्‍ट दूर होते हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *