Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी मंडल त्रिदेव कार्यशाला शिव वाटिका मारुति नगर में 1 मई को

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भाजपा सतना नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी ने बताया है कि मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्रो के संयोजक, सह संयोजक, बूथों के अध्यक्ष, महामंत्री, BLA, एवं बूथ विस्तारक में मोबाइल एप चलाने वाले आई टी सेल के कार्यकर्ताओं की मंडल की त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, BLA मोबाइल एप चालक कार्यकर्ता) की मंडल कार्यशाला 1 मई को शिव वाटिका मारुति नगर में दोपहर 3:00 बजे से होना सुनिश्चित हुई है।

सभी पदाधिकारियों बूथ शक्ति केंद्रों के संयोजक सह संयोजको से आग्रह है की मंडल के सभी पदाधिकारी गण, शक्ति केन्द् के संयोजक, सहसंयोजक,बूथ के अध्यक्ष, महामंत्री, और BLA, मोबाइल एप चालक समय से उपस्थित कार्यशाला को सफल बनाएं।

नगर मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील है कि समय पर कार्यशाला का रजिस्ट्रेशन दोपहर 03:00बजे से चालू होगा, और 03:30 बजे से कार्यशाला प्रारम्भ हो जाएगी दोपहर 03 बजे से कार्यशाला में आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कार्यशाला में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारी एवं आईटी सेल के पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *