Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ताई से पदाधिकारियों ने की भेंट

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति बैठक दौरान महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों , कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष का परिचय महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नोरोलिया ने सुमित्रा ताई से करवाया। सहज सरल ताई से मिलकर सभी बहनों का मन अति प्रसन्न हो गया। ताई ने सभी स्थलों का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा की पूर्ण जानकारी ली।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शना, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मनीषा सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रियांसा उरमालिया एवं महिला मोर्चा की सभी बहनें उपस्थित रहीं।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *