Sunday , April 28 2024
Breaking News

Satna: विधायक नागेन्द्र सिंह ने ग्राम बारापत्थर के अमृत सरोवर का किया भूमि पूजन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी के अमृत महोत्सव में प्रदेश में अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के सभी जिलों में बनाये जाने वाले इन अमृत सरोवर के निर्माण का शुभारंभ हाल ही में राज्य स्तरीय जलाभिषेक अभियान में कर चुके है।

इसी श्रंखला में जलाभिषेक अभियान के तहत शुक्रवार को सतना जिले की तहसील नागौद में विधायक नागेन्द्र सिंह ने ग्राम बारा पत्थर में तालाब निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस मौके पर एसडीएम धीरेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अमृत सरोवर का निर्माण सभी विभागों के सहयोग और जनभागीदारी से किया जा रहा है। धरती पर जीवन की निरंतरता के लिए जल होना अति आवश्यक है, जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, यह मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकता है, निरंतर घटता भूमिगत जलस्तर चिंता का विषय है। आज हम सभी को मिलकर जल संरक्षण के विषय के संबंध में विचार करना होगा और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जल संरक्षण के कार्यों को करना होगा। जिससे कि धरती पर मनुष्य, जीव-जन्तु, पेड़-पौधों की आवश्यकता अनुसार जल की आपूर्ति होती रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *