Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Satna: लापरवाही पर तल्ख हुए कलेक्टर, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जारी किये शो-कॉज

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को प्रातः 9 बजे अचानक जिला चिकित्सालय सतना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी, वार्डों का निरीक्षण कर उपचार सुविधाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव भी उपस्थित थे। रोस्टर ड्यूटी अनुसार अनुपस्थित पाए गए डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

शुक्रवार की प्रातः 9 बजे बिना किसी प्रोटोकॉल और सूचना के कलेक्टर अनुराग वर्मा और सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव अशासकीय वाहन में जिला अस्पताल पहुंचे और ओपीडी तथा अस्पताल के भर्ती वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया, सिविल सर्जन डॉ रेखा त्रिपाठी और आरएमओ डॉ अमर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर श्री वर्मा ने डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार उनकी उपस्थिति चेक की और अनुपस्थित डॉक्टरों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने ओपीडी और जिला अस्पताल के भर्ती वार्डों का निरीक्षण किया। दंत चिकित्सा वार्ड, गायनी और प्रसूति वार्ड में मरीजों से चर्चा की। उन्होंने भर्ती प्रसूताओं के वार्ड में पुरुष परिजनों की उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। इसी प्रकार कलेक्टर ने वार्ड और बरामदे में साफ-सफाई ठीक रखने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल का चिल्ड्रन वार्ड और महिला वार्ड में मरीजों की तादाद अधिकतम रही। कलेक्टर ने खेरवासानी की टीकाकरण के पश्चात अस्पताल लाई गई दोनों बच्चियों से बातचीत की। बच्चियों ने उन्हें बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है। सिविल सर्जन ने बताया कि स्वस्थ्य होने के बाद इन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। कलेक्टर ने ब्लड बैंक, वरिष्ठ नागरिक पेंशन, दिव्यांग उपचार सेवा कक्ष का भी निरीक्षण किया।

बाद में कलेक्टर ने सिविल सर्जन कक्ष में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन, आरएमओ तथा वार्ड के प्रभारी चिकित्सकों की बैठक लेकर उपचार सेवाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट, नाइट ड्यूटी का रोस्टर सही तरीके से बनाने और ओपीडी में अपने निर्धारित समय पर उपस्थित होकर निर्धारित समय तक बैठने के निर्देश सभी चिकित्सकों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि डॉक्टर और नर्स स्टाफ और एप्रेन और अपनी वेशभूषा में रहे। सभी चिकित्सक अपने ड्यूटी टाइम में समय पर उपस्थित हों। अगली बार कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अनुपस्थित चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

किया ईवीएम स्टोर का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ईवीएम स्टोर का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक 3 माह में किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारकेन्द्र सिंह एवं निर्वाचन शाखा में संलग्न कर्मचारी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: सतना के मोहम्मद अल ने 12वीं में हासिल किया शानदार 83.4% अंक आई एस सी परीक्षा में

सतना,,भास्कर हिंदी न्यूज़/ क्रिस्टकुला मिशन, सतना के छात्र मोहम्मद अल शगील ने 12वीं की आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *