Wednesday , May 22 2024
Breaking News

MP: पद्म पुरस्कार की तरह, MP में जनजातीय कलाकारों को दिया जाएगा विशेष पुरस्कार- CM शिवराज 

Janjati gaurav divas digi desk/BHN/भाेपाल/ भोपाल। जनजातीय गौरव दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देने भोपाल पहुंचे कलाकारों की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेंट की। सीएम शिवराज ने जनजातीय कलाकार पद्मश्री भूरी बाई और पद्मश्री भज्जू श्याम का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप सभी की प्रस्तुति से अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अभिभूत हो गए। वे अद्भुत व्यक्ति हैं। मोदी कला के पारखी हैं। उन्होंने ढूंढ—ढूंढ कर कलाकारों को सम्मानित किया। ये कला का सम्मान है। मध्य प्रदेश का पुरस्कार स्थापित किया जाएगा, जो श्रेष्ठ कलाकारों को हर साल दिया जाएगा, क्योंकि इन कलाकारों की कद्र करना बहुत जरूरी है। एक नवंबर मध्य प्रदेश दिवस के दिन हम उन्हें सम्मानित करें। हमारे सभी कलाकार, भांजे-भांजियों को प्रत्येक को 5-5 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

पद्मश्री की तरह मध्यप्रदेश का राजा संग्राम शाह पुरुस्कार स्थापित किया जाएगा जो जनजातीय समुदाय के नृत्य, संगीत एवं अन्य कलाओ में उत्कृष्ट करने वाले कलाकार को 1 नवंबर स्थापना दिवस के दिन देंगे। यह पुरस्कार सिर्फ जनजातीय समुदाय के कलाकारों के लिए रहेगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि आज आप सभी का स्वागत करके मैं बहुत खुश हूं। इतने अच्छे कलाकार मध्य प्रदेश के हर कोने से जनजाति के हर वर्ग से आए हैं। ये मामा से मिले बिना चले जाएं तो ये कैसे हो सकता है। आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: बड़वानी में 46 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा, बिजली ट्रांसफार्मर को ठंडक देने लगाने पड़े कूलर

गर्मी और ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैंबिजली विभाग के अधिकारियों ने अनोखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *