Saturday , May 18 2024
Breaking News

Diwali Weekly Horoscope: इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरी रहेगी दिवाली, जानिए अपना साप्ताहिक भविष्यफल

Diwali 2021 Weekly Horoscope: digi desk/BHN/ मेष:- कुछ योजनाएं व विचार अपेक्षा के अनुरूप फलीभूत नहीं होंगे। निराशा से बचने के लिए यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाएं। व्यावसायिक जीवन में नई शुरुआतें करें, जो फायदेमंद साबित होंगी। पीठ पीछे होने वाली बातों पर ध्यान न दें। वित्तीय मामले इच्छानुरूप हल होंगे। अपनी खूबियों को उभारें। निर्णय लेते समय दिमाग के बजाय दिल की सुनना बेहतर होगा। ध्यान से शांति मिलेगी व प्रकृति सान्निध्य तरोताजा करेगा।

वृष:- रिश्तों में समझदारी दिखाएं। धन के लेनदेन को लेकर सजग रहें। व्यावसायिक कार्य व घरेलू समस्या को हल करने में ध्यान व ऊर्जा लगाएंगे। ज्यादा दिमाग लगाने के बजाय सरल व सहज रवैया मुश्किलें हल करेगा। कार्यस्थल पर रचनात्मकता प्रदर्शित करेंगे। लक्ष्य साकार होंगे। अहम निर्णय लेने के लिए तैयार रहें। अतीत से सीखकर आगे बढ़ें। प्रियजनों के प्रति स्नेह व पूर्वाग्रहरहित व्यवहार अमूल्य उपहार होगा।
मिथुन:- लक्ष्य प्राप्ति के लिए तार्किक रवैया अपनाने की जरूरत है। एक मजबूत नींव तैयार कर चुके हैं। अब सफलता हेतु नए लोगों व अवसरों का स्वागत करें। जो भी कार्य हाथ में लेंगे, उसमें आत्मविश्वास दिखेगा। लोगों के स्वभाव को समझकर उनका भरोसा जीतें। कई अहम निर्णय लेने पड़ सकते हैं। विभिन्न गतिविधियों के मध्य रहते हुए अपने सत्य के प्रति निष्ठावान रहें। खुशमिजाज रवैया मुश्किलें आसान करेगा।
कर्क:- भौतिक, व्यावहारिक मामलों व स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लें। दुविधा का अंत होगा व बीमारी से उबरेंगे। व्यावसायिक साझेदारी व अवसर लुभावने प्रतीत होंगे। अहम कार्य को पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर चोरी व धोखाधड़ी से बचें। निजी जीवन में त्रिकोणीय रिश्ते समस्या पैदा कर सकते हैं, उनसे बचें। परिवार व दोस्तों से स्नेह मिलेगा। ध्यान व योग के जरिए अर्थपूर्ण जीवन की तलाश करेंगे।
सिंह:- उत्साह व ऊर्जा से परिपूर्ण रहकर प्रत्येक कार्य को संपन्न करेंगे। दिखावा करने वाले लोगों से बचें। खरीदारी का अतिरेक बजट बिगाड़ सकता है। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। कुछ नए व अहम लोगों से मुलाकात करेंगे। नया पहनावा अपनाकर छवि को आकर्षक बनाएंगे। बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ होगा। विचारों व भावनाओं को प्रकट करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेने से बचें। जीवन में प्रेम रहेगा।
कन्या:- जीवन में प्रेम रहेगा। परिवार व जीवनसाथी संग सुखद वक्त बिताएंगे। कुछ खास रिश्ते जुड़ेंगे व चर्चित लोगों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक जीवन में विचारों को खुलकर प्रकट करेंगे। एक खास जिम्मेदारी आपको प्रतिष्ठा दिलाएगी। नए अवसर दस्तक देंगे। कोई खुशखबरी जीवन की दिशा बदल देगी। खानपान व खरीदारी के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य समस्या को अनदेखा न करें। सुखद यात्रा का योग है।
तुला:- आपके पास बेहतरीन विचार व योजनाएं हैं, जिन्हें व्यावसायिक जीवन में साझा करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तीन मोर्चों पर सफलता हासिल करेंगे। एक प्रभावशाली व्यक्ति आपको लक्ष्यों की ओर उन्मुख करेगा। कुछ बेहतरीन लोगों से मुलाकात होने पर नजरिये में परिवर्तन आएगा। धन, संपत्ति, व्यवसाय व कानूनी मामलों से निपटने का यह सही समय है। नेतृत्व के गुणों का प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे।
वृश्चिक:- धन व व्यापार से जुड़े मामलों में समझदारी दिखाएंगे। व्यावसायिक जीवन में तार्किक व व्यावहारिक रवैया अपनाते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। अभिभावकों का आशीर्वाद व ईश्वरीय शक्तियों का सहयोग मिलेगा। परिवार व कार्यस्थल में सम्मान मिलेगा। लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। आपके आस-पास काफी कुछ घटित हो रहा है, जिसमें प्रभावी रूप से मौजूद रहेंगे। अंतर्मन पर भरोसा करते हुए पथ चुनें।
धनु:- विश्वसनीयता हासिल करेंगे। लोग आपसे जिम्मेदारियां साझा करेंगे। क्षमता से अधिक कार्य का भार लेने से बचें। स्वास्थ्य व निजी जीवन में खुशियां सहेजने पर ध्यान दें। गंभीरता व मानसिक तनाव से दूरी बनाते हुए खुशमिजाज रवैया अपनाएं। व्यवसाय व करियर में सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ते हुए ऊंचाई प्राप्त करेंगे। अच्छी सेहत के लिए व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ध्यान से मन की शांति प्राप्त करें।
मकर:- यह नई शुरुआतों का समय है। नकारात्मक विचारों व अप्रिय घटित होने की कल्पना से स्वयं को व्यथित न करें। दूसरों से अनुमोदन प्राप्त करने की जुगत में आप तनाव मोल ले लेते हैं। दूसरों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश में आपने अपनी इच्छाओं को अनदेखा किया है। किसी भी चीज का लंबे समय तक दमन विस्फोटक परिस्थितियों का निर्माण करता है। भीतर की ऊर्जा को सही दिशा में प्रवृत्त करें।
कुंभ:- अतीत या भविष्य के बारे में सोचने के बजाय वर्तमान क्षणों का भरपूर आनंद लें। परिवार व दोस्तों संग प्रेम व खुशियां साझा करेंगे। सजग न रहने पर अहम व्यावसायिक मौका गंवा सकते हैं। दीर्घकालिक लक्ष्यों का त्याग करने पर मुक्ति की अनुभूति होगी व सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। खान-पान व भावुकता के अतिरेक से बचें। अभिरुचि के कार्यों में भागीदारी तरोताजा करेगी। भावनाओं में संतुलन बिठाएं।
मीन:- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर व्यायाम व खान-पान पर ध्यान दें। किसी बीमारी से उबरेंगे। कठिन चुनौतियों व लोगों से निपटने के लिए आप तैयार हैं। अभिरुचि के कार्यों में हिस्सेदारी से तरोताजा महसूस करेंगे। व्यावहारिक मामले व पारिवारिक विवाद थोड़े से प्रयास से हल होंगे। व्यावसायिक जीवन में स्थिरता रहेगी। वित्तीय सुरक्षा व प्रतिष्ठा बरकरार रखेंगे। एक यात्रा का योग है। परिवार व दोस्तों संग खुशियां बांटेंगे।

About rishi pandit

Check Also

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए सही नक्षत्र में करें रत्नों का चयन

नौ प्रमुख रत्नों का नवग्रहों से संबंध माना जाता है। सूर्य के लिए माणिक्य, चन्द्रमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *