Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Accident: खाई में गिरी यूटिलिटी, 22 यात्री सवार थे, 13 की मौत, कई जख्मी

Accident in Uttarakhand: digi desk/BHN/देहरादून/  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसे की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यूटिलिटी (पिकअप) खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य जख्मी हैं। हादसा विकासनगर में हुआ है। पुलिस और एसडीआएफ की टीमें राहत-बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चकराता तहसील से जुड़े भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल के अनुसार, घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूणी तहसील से राजस्व टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। आशंका है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जिले के चकराता में बुलहड़-बैला रोड पर सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन से राहत एवं बचाव अभियान को तेज करने और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता मुहैया कराने को कहा है।

देहरादून डीएम डॉ आर राजेश कुमार के मुताबिक, सूचना मिली थी कि वाहन एक खाई में लुढ़क गया है। अब तक 13 मौतों की पुष्टि हुई है जबकि 2 को बचाया गया है। टीमें मौके पर हैं। हम मौके पर पोस्टमॉर्टम की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। सीएम ने संदेश भेजा कि घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

शिवा शर्मा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, मॉडल श्रद्धा पर प्रताड़ना के आरोप

  लखनऊ लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *