Saturday , November 7 2026
Breaking News

Accident MP : ट्रैक्स जीप ने ऑटो को मारी टक्‍कर, 5 लोगों की मौत, राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा

अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे गांव वाले 

Rajgarh road accident five killed: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आज एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह के समय राजगढ़ के समीप के पास हुआ। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रैक्स जीप सामने से आ रहे आटो को टक्‍कर मार दी। टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो के परखच्‍चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्‍यक्‍ति घायल हुआ है, जिसका इलाज पास ही के अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह के समय तीन अलग-अलग गांवो, हिरनखेड़ी, अभयपुर व कलालपुरा के छह ग्रामीण एक अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजगढ़ के समीपस्थ मोहनपुरा बांध की पुनर्वास कालोनी में आ रहे थे। तभी रास्‍ते में हिरनखेड़ी व राजगढ़ के बीच मे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्स वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे आटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में कलालपुरा के मोरसिंह, हिरनखेड़ी की संतरीबाई पति कन्हैया लाल, अभयपुरा के कन्हैया लाल, हिरनखेड़ी के पन्नालाल व अभयपुरा की पार्वती पति मांगीलाल शामिल हैं। घटना में एक व्‍यक्‍ति घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस बुलाकर हादसे में हताहत हुए लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया। एसपी प्रदीप शर्मा भी घटनास्‍थल पर पहुंचे।

घटना के बाद सभी के शवों को जिला अस्पताल लाया गया। जानकारी मिलने पर मृतक ग्रामीणों के परिजन भी जिला अस्पताल जा पहुंचे। हादसे के बाद जिला अस्पताल में चीख पुकार मच गई। हर कोई हादसे से स्‍तब्‍ध था। घटना की जानकारी लगने पर विधायक बापूसिंह तंवर भी जिला अस्पताल पहुंचे थे।

इसके पहले भी यहां 15 लोगों की मौत हो चुकी है। चौकी ढाडी के समीप एक आटो को बस ने टक्कर मार दी थी। जिसके चलते आटो में सवार 15 लोगों की मौत हो गई थी। यह सभी हिरनखेड़ी गांव के थे। इसके बावजूद हादसे से सबक नही लिया व ऑटो पर गांवो से सवारियां लाने पर बैन नही लगा, जिससे एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया।

About rishi pandit

Check Also

महाकाल मंदिर में धनतेरस से शुरू होगा दीपोत्सव, भस्म आरती में जलेगी फुलझड़ी

उज्जैन  पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत सबसे पहले भगवान महाकाल के आंगन से होगी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *