Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: छात्रावास योजना एवं कल्याणकारी संस्था को माह अगस्त का खाद्यान्न आवंटित

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में संचालित कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास के अंतःवासियों को माह अगस्त 2021 का खाद्यान्न (गेहूँ एवं चावल) आवंटित किया गया है। आवंटन केवल विभाग द्वारा स्वीकृत संस्थाओं की उचित मूल्य दुकानों से मैप की हुई जिले की 109 संस्थाओं के 5633 अंतःवासियों को दुकानवार एवं संस्थावार जारी किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न आवंटन (गेहूँ, चावल) जिले की संस्था एवं छात्रावासो में रह रहे अंतःवासियों को 15 किलोग्राम (गेहूँ 12 किग्रा. एवं चावल 3 किग्रा.) प्रति सदस्य के मान से जारी आवंटन दुकानवार, संस्थावार पोर्टल पर वेलफेयर अन्तर्गत पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है। खाद्यान्न आवंटन के लिये निर्देश दिये गये हैं कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अंतःवासियों को एक रूपये प्रति किलोग्राम एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को बीपीएल दर पर गेहूं एवं चावल का वितरण किया जाये। सभी प्रबंधक एवं विक्रेता पीओएस मशीन के माध्यम से आवंटित खाद्यान्न का वितरण करेंगे।

जिले में अब तक 659.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 5 सितम्बर 2021 तक 659.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 923.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 997.4 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 537.8 मि.मी., बिरसिंहपुर में 741.5 मि.मी., रामपुर बघेलान में 529 मि.मी., नागौद में 851 मि.मी., जसो (नागौद) में 438.6 मि.मी., उचेहरा में 600 मि.मी, मैहर में 368.6 मि.मी., अमरपाटन में 496 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 771.7 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 701.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

 

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *