Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टैलेंट सर्च समिति की बैठक शुक्रवार को 

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य शासन के निर्देशानुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले में 24 अगस्त से 4 सितंबर तक जिला स्तरीय टैलेंट सर्च किया जायेगा। इस हेतु पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टैलेंट सर्च समिति गठित की गई है। जिसमें जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
इसी प्रकार जिला स्तरीय समिति में जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पाण्डेय, जिला संयोजक आदिम जाति अविनाश पाण्डेय, जिला खेल प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद तिवारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह, पूर्व अंर्तराष्ट्रीय खिलाड़ी अंबुज सिंह, अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ धर्मेन्द्र सिंह तथा सचिव जिला बालीबॉल संघ सतना संतोष सिंह को सदस्य बनाया गया है।

समिति की बैठक 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

15 दिन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल फिर खुलेगा

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिये शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छात्रवृति पोर्टल 2.0 में आवेदन करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए 12 अगस्त 2021 से छात्रवृति पोर्टल को 15 दिवस के लिए खोला गया है। सम्बंधित संस्थायें अपने आवेदन से वंचित और पात्र विद्यार्थियों को नियामानुसार अपने आवेदन छात्रवृति पोर्टल पर लॉक करने के लिये निर्देशित करें। विद्यार्थिगण एवं संस्थायें ध्यान रखें कि समय-सीमा में वृद्वि नही की जावेगी।

जिले में अब तक 546.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 अगस्त 2021 तक 546.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 783.8 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 857.2 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 478.1 मि.मी., बिरसिंहपुर में 644 मि.मी., रामपुर बघेलान में 462 मि.मी., नागौद में 658 मि.मी., जसो (नागौद) में 342.2 मि.मी., उचेहरा में 516 मि.मी., मैहर में 325.1 मि.मी., अमरपाटन में 356 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 592.4 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 442.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *