Sunday , May 19 2024
Breaking News

NASA: सूर्य की सतह पर उठे बवंडर का अद्भुत नजारा, अब तक 40 लाख लोगों ने देखा

NASA shared rare vidio of solar flare captured by its satellite: digi desk/BHN/ सूर्य (Sun) हमेशा से लोगों के लिए आकर्षण और आदर का विषय रहा है। उसकी शक्ति को लोग महसूस करते आए हैं और लगभग हर सभ्यता में उसकी पूजा के साक्ष्य मिलते हैं। वैज्ञानिक प्रगति के साथ अब हम सूर्य के बारे में काफी कुछ जानते हैं, लेकिन अभी भी उसके सभी रहस्यों के पर्दा नहीं उठा है। अंतरिक्ष के खोज से जुड़ी एजेंसी नासा (NASA) ने एक ताजा वीडियो पोस्ट किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सूर्य की सतह से एक कोरोनल मास इजेक्शन (CME) की लाइव तस्वीरें दिखती है।

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “सौर प्लाज्मा की तरंगें अंतरिक्ष में अरबों कणों को लगभग 1 मिलियन मील या 1,600,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से फेंकती हैं.” उन्होंने बताया, “2013 में हमारे सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी (SDO) द्वारा अत्यधिक पराबैंगनी प्रकाश में देखा गया यह विशेष CME संयोग से पृथ्वी की ओर नहीं था। सौर फ्लेयर्स, जो विकिरण के शक्तिशाली विस्फोट हैं, अस्थायी रूप से संचार और नेविगेशन ब्लैकआउट का कारण बन सकते हैं। लेकिन इसके विपरीत CME दुनिया भर की इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनियों में ओवरलोडिंग का खतरा पैदा कर सकती है, अगर बिजली कंपनियां इसके लिए तैयार नहीं हों। शुक्र है, कि सौर वेधशालाओं का हमारा बेड़ा अंतरिक्ष के इन आकर्षक घटनाओं को ट्रैक करने में मदद करता है, इसलिए पृथ्वी पर व्यवधान न्यूनतम है।”

 

About rishi pandit

Check Also

अफगानिस्तान में गोलीबारी में 3 विदेशी पर्यटकों की मौत

काबुल अफगानिस्तान (Afghanistan) में लंबे समय से आपराधिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *