सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शासकीय हाई स्कूल में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के नेता राज नारायण तिवारी राजा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य रश्मि भटनागर ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील सेनानी कारा, राधा श्रीवास्तव, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू, एवं पर्यावरण संरक्षण में अपना विशेष योगदान देने वाले समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण को संतुलन करने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है ‘वृक्ष ही जीवन है’ का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान में प्रमुख भूमिका निभाने में आम जनमानस की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुबोध दुबे वीरू, कमल तिवारी, पट्टू अग्रवाल, संतोष गौतम, दिनेश गुप्ता, दीपक रजक, अंकित गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, राम विश्वास रजक, गणेश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, सर्वेश गुप्ता, विजय गर्ग, नवीन गुप्ता ,रोहित कोल, बेटाई कोल, मीरा गुप्ता संतोष कुशवाहा मोनू यादव ने शासकीय हाई स्कूल कामता टोला में उपस्थित होकर वृहद वृक्षारोपण में भाग लिया।