Tuesday , May 28 2024
Breaking News

Satna: गुप्त नवरात्र में माँ शारदा के दर्शन करने मैहर में उमड़े श्रद्धालु, गेट में भीड़ को रोकने में पुलिस को आया पसीना 

प्रशासन की व्यवस्था लड़खड़ाई, सोमवार को सुबह हजारों श्रद्धालु मैहर पहुंचे 

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ इस वर्ष आषाढ़ माह के गुप्त नवरात्र 11 जुलाई रविवार से शुरू हो गए हैं। इस दौरान मां आदिशक्ति की आराधना के लिए दूर-दूर से भक्त बड़ी संख्या में मैहर पहुंच रहे हैं और मां शारदा के दर्शन कर पुण्य लाभ ले रहे हैं लेकिन हजारों की संख्या में पहुंच रहे भक्तों को संभालना मुश्किल हो रहा है। गुप्त नवरात्र के द्वितीय दिवस सोमवार को सुबह हजारों श्रद्धालु मैहर पहुंचे जिसके कारण भीड़ बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर के नीचे ही द्वार पर रोक लिया गया। इस दौरान बड़ी दूर तक श्रद्धालुओं की कतार देखी गई। बताया जा रहा है कि इस वर्ष कोरोना कर्फ्यू के बाद दोबारा खुले मां शारदा के दरबार में पहली बार गुप्त नवरात्र में इतनी भीड़ उमड़ी है जिसे देखते हुए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है और लोगों से कोरोना नियमों के पालन का आह्वान किया जा रहा है लेकिन इतनी भीड़ से यह संभव नहीं हो पा रहा है।

गुप्त रूप में की जाती है मां की आराधना

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र और शारदेय नवरात्र के अलावा वर्ष में दो गुप्त नवरात्र होती हैं। इस दौरान मां आदिशक्ति की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से साधुओं, तांत्रिकों और मां दुर्गा को प्रसन्ना व तंत्र साधना करने के लिए मनाया जाता है। मान्यतानुसार गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। ऐसा करने से मां प्रसन्ना होती है। इस बार यह गुप्त नवरात्र 11 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई को समाप्त होगी। इस दौरान मंदिरों और मठों में कलश स्थापना के साथ लोग व्रत और पूजन करने भी पहुंचते हैं।

चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

मैहर एक बड़ी तहसील है यह धार्मिक स्थल है जहां प्रतिदिन काफी संख्या पर लोग आते जाते हैं लेकिन आज तक ट्रैफिक चौकी का पता नहीं है। जबकि सतना जिला मुख्यालय के अंतर्गत ट्रैफिक चौकी कागजी तौर पर उपलब्ध है मैहर में ना तो चौकी दिखाई दे रही है और ना ही चौकी के कर्मचारी जिसकी वजह से मैहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेकाबू है। आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इन दिनों जाम की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: सायबर क्राइम की घटनाओं को लेकर राज्य सायबर पुलिस द्वारा एडवायजरी जारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सायबर क्राइम से संबंधित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आम नागरिकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *