Monday , June 17 2024
Breaking News

Satna: दर्दनाक हादसा, आग से झुलसी मां और बेटी, घटनास्थल पर ही पुत्री ने तोडा दम

90 प्रतिशत जली मां, हालत अत्यंत चिंताजनक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अमरपाटन थाना अंतर्गत बीदा ग्राम में रविवार सुबह करीबन 7-8 बजे त्रिपाठी परिवार की मां-बेटी गंभीर रूप से आग से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसने पर जहां 19 वर्षीय साक्षी त्रिपाठी पुत्री राजकुमार त्रिपाठी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से जली उसकी मां 40 वर्षीय अंजू त्रिपाठी पत्नी राजकुमार त्रिपाठी का गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज जारी है। इसके पूर्व झुलसने पर आनन – फानन में अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक दवाएं देने के साथ अंजू त्रिपाठी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अमरपाटन थाना प्रभारी रामाश्रय सोनकर द्वारा मर्ग कायम किया गया। पुलिस द्वारा घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। मृतिका साक्षी त्रिपाठी की मां अंजू त्रिपाठी भी इस अग्निकांड में 90 प्रतिशत जल गई है। उसके पेट एवं सीने का भी हिस्सा आग की लपेट में आया है। उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।

मिट्टी का तेल डालकर लगा ली आग

पुलिस के मुताबिक सुबह करीबन 7-8 बजे अंजू त्रिपाठी एवं उनकी पुत्री साक्षी कमरा बंद करके झाडू पोछा लगा रही थी, जबकि राजकुमार त्रिपाठी घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान मां-बेटी में से संभवतः अंजू त्रिपाठी द्वारा शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली गई। जब वह बुरी तरह से आग की लपेट से घिरी हुई थी, पुत्री साक्षी मां को बचाने के लिए प्रयास करने लगी। बताया जाता है कि इसी कोशिश में वह गंभीर रूप से जल गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजकुमार त्रिपाठी ने जब हौलनाक मंजर देखा तब तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

आग किसने लगाई, पुलिस कर रही जांच

अमरपाटन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतिका साक्षी त्रिपाठी का शव अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। पुलिस मर्ग कायम कर अग्निकांड की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मां-बेटी में से किसने पहले आग लगाई। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: जल की एक-एक बूंद को संरक्षित और सवंर्धित करना हम सभी का कर्तव्य- सांसद गणेश सिंह

सहिजना उबारी में संपन्न हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रमकैथा इटमा सड़क पुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *