Sunday , June 2 2024
Breaking News

सतना जिले के 4 हजार हेक्टेयर से अधिक के जल क्षेत्र में किया जा रहा है मछली पालन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कृषि तथा पशुपालन के साथ मछली पालन भी अत्यंत लाभदायक व्यवसाय है। कम लागत में मछली पालक किसान कम अवधि में मछली पालन से अच्छी आय प्राप्त कर लेते हैं। रीवा संभाग में कुल 10 हजार 10 हेक्टेयर जल क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है। संभाग के कुल 4 हजार 916 तालाबों में मछली पालन किया जा रहा है। इस संबंध में प्रभारी संयुक्त संचालक मछली पालन ने बताया कि सतना जिले में 1681 तालाबों में 4009 हेक्टेयर जल क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है।

रीवा जिले में 1534 तालाबों में 3628 हेक्टेयर तथा सीधी जिले में 867 तालाबों में 1377 हेक्टेयर जल क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है। सिंगरौली जिले में 834 तालाबों में 996 हेक्टेयर जल क्षेत्र में मछली पालन किया जा रहा है। संभाग में ग्रामीण तालाबों में तीन हजार किलो प्रति हेक्टेयर मछली का औसत उत्पादन होता है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *