Sunday , June 30 2024
Breaking News

MP Weather: शिवपुरी व टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा 44 डिग्री रहा तापमान, जानिए प्रदेश का हाल

  1. मौसम विभाग की मानें तो लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है
  2. मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और तेजी से आगे बढ़ रहा है
  3. मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में लगातार बारिश हो रही है

Madhya pradesh bhopal mp weather updates highest temperature was 44 degrees in shivpuri and tikamgarh know the condition of the state: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में नौतपा की समाप्ति के बाद गर्मी के तेवर कुछ नर्म होते दिख रहे हैं। प्रदेश में रविवार को अधिकतर शहरों के तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान शिवपुरी और टीकमगढ़ जिले में दर्ज हुआ। कहीं लू नहीं चली। दिन के तापमान में प्रदेश में सबसे बड़ी गिरावट छिंदवाड़ा में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

जबलपुर में तापमान में कमी
जबलपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिवपुरी और टीकमगढ़ के बाद ग्वालियर में 43.5 और खजुराहो में 43.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

जल्दी मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग की मानें तो लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल में लगातार बारिश हो रही है। वहीं असम और मणिपुर में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से हवाएं अरब सागर की ओर बह रही है, जिससे मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में जल्द बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, कर्नाटक, में भी अच्छी बारिश होगी।

About rishi pandit

Check Also

भारतीय टीम की जीत के लिए गणपति अथर्वशीर्ष पाठ,उज्जैन के सिद्धि विनायक मंदिर में पूजा, महाकाल से भी की गई प्रार्थना

इंदौर टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ, प्रार्थनाएं हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *