Friday , October 30 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठकर उपचुनाव की तैयारियों पर जोर दिया

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभारी मंत्रियों के साथ बैठकर उपचुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने हर एक प्रभारी मंत्री से उनके क्षेत्र के बारे में बात की। सीएम योगी ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों का ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करें। इस दौरान वह सप्ताह दो दिन अपने क्षेत्रों में रात्रि विश्राम भी करें। यह चुनाव की समाप्ति ना होने तक जारी रहेगा।

बूथ को मजबूत करने पर करें फोकस
सीएम योगी ने साफ कहा है कि हमारा फोकस बूथ को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं से संवाद करें, जिससे वह जमीनी हकीकत के बारे में पता लग सके।

इन दस सीटों पर होगा उपचुनाव
उत्तर प्रदेश में कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी, खैर व कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होने हैं। इनमें सपा के पास करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर व सीसामऊ की सीटें हैं। फूलपुर, खैर व गाजियाबाद की सीट पर भाजपा का कब्जा है। एनडीए की सहयोगी रालोद मीरापुर की व मझवां की सीट पर निषाद पार्टी काबिज है।

About rishi pandit

Check Also

राजस्थान के किसानों को दिवाली का तोहफा, 345 करोड़ रुपये के फसल बीमा क्लेम खातों में ट्रांसफर

जयपुर खे और प्रतिकूल मौसम की दोहरी मार झेल रहे पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *