Tuesday , April 22 2025
Breaking News

Satna: गौ-सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर सौभाग्य की बात-राजेन्द्र शुक्ल


उप मुख्यमंत्री ने किया पुस्तकों का विमोचन


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गौ पालन और गौ-सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात होती है। खेती कि सुरक्षा और गौवंश की रक्षा के लिए गौ-अभ्यारण्य और गौ-शालायें ग्रामीण क्षेत्र में अत्यंत जरूरी आवश्यकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में गौ-अभ्यारण्य बनाकर उन्हें समुचित स्थान प्रदान कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल गुरूवार को सतना जिले के बिरसिंहपुर में आयोजित स्नेह सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार पं. शालिग राम शर्मा द्वारा रचित ’निधिवान’ और ’गीता मानस’ पुस्तकों के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, पद्मश्री बाबूलाल दाहिया, उमेश प्रताप सिंह, बालेन्द्र गौतम, राजेश पाण्डेय रीवा, वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार जयराम शुक्ल, विश्वतारा दूसरे, संजय पयासी, हरिहर प्रसाद तिवारी, एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि भगवान गैवीनाथ की पवित्र भूमि में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार शालिग राम शर्मा द्वारा रचित पुस्तकों का विमोचन किया जाना पवित्र कार्य है। इन पुस्तकों में उन्होंने भगवान लीला का सुन्दर चित्रण और हनुमान जी के चरित्र और भक्ति को वर्णित किया है। पं. शालिग राम शर्मा वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ ही अद्भुत साहित्यकार भी हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गौ-वंशीय पशुओं और निराश्रित गायों को समुचित स्थान पर रखने गौ-शालायें और गौ-अभ्यारण्य बना रही है। उन्होंने बताया कि चित्रकूट क्षेत्र में बगदरा घाटी में एक हजार के लगभग गाय अनायास ही पहुंचती है। बगदरा घाटी में गौ-अभ्यारण्य बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रीवा जिले के मनगवां के हिनौती में 25 हजार गायों को रखने की क्षमता का गौ-अभ्यारण्य बनाया जा रहा है। गौ-वंश पशु ही वास्तव में किसानों का सहारा होते हैं और गाय ही ऐसा पवित्र गौ-माता का दर्जा प्राप्त जानवर है, जिनके मल और मूत्र पूजा में भी काम आते हैं। उन्होंने कहा कि गौ-सेवा के क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलना सबसे बडा सौभाग्य होता है और इनकी सेवा करने से ही क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का विंध्य क्षेत्र में शिक्षा, सडक, कृषि, पर्यटन, सिंचाई, विद्युत, रेल, राजमार्ग सहित हर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में उप मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विकास किये जाने की बात कही। पुस्तकों के रचयिता पं. शालिग राम शर्मा ने बताया कि बिरसिंहपुर वास्तव में भगवान शंकर की भाव भूमि है और बिरसिंहपुर में भगवान गैवीनाथ की स्थापना लोकतंत्र की सच्ची बुनियाद है। उन्होंने बताया कि विमोचित हो रही पुस्तकों में निधिवान पुस्तक श्री हनुमान जी के जीवन चरित्र पर आधारित है। जबकि गीता मानस में भगवान श्रीकृष्ण के गीतोपदेश और उनकी लीलाओं का चित्रण किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकार और मानस मर्मज्ञ व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बिरसिंहपुर के प्रसिद्ध मंदिर में भगवान गैवीनाथ धाम की पूजा-अर्चना भी की।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *