Saturday , September 21 2024
Breaking News

Daily Archives: August 23, 2024

24 अगस्त शनिवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज ऑफिस में गलतियों से बचने के लिए अपने दिमाग को तनावमु्क्त रखें। आज अपने करीबियों के साथ समय बिता सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना …

Read More »

Satna: राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतने वालों पर चला कलेक्टर का चाबुक

16 पटवारी निलंबित, तीन तहसीलदार सहित नौ आरआई को शोकॉज, पांच का वेतन रुका राजस्व विभाग में अब तक की बड़ी कार्रवाई सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुरू किए गए राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतना अधिकारी कर्मचारियों को भारी पड़ गया। नक्शा तरमीम, समग्र ई-केवाईसी पर …

Read More »

इंदौर में अलग-अलग पुलिस थानों में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया, वीडियो बनाया, फिर किया ब्लैकमेल

इंदौर इंदौर में अलग-अलग पुलिस थानों में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पहला मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म बाणगंगा पुलिस ने 42 वर्षीय विवाहिता की रिपोर्ट पर …

Read More »

Satna: सतना जिले में अब तक 531.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में इस वर्ष 1 जून से 23 अगस्त 2024 तक 531.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 856.1 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 322.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 592.1 …

Read More »

Satna: राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाडा 26 से 31 अगस्त तक

सतना ,भास्कर हिंदी न्यूज़/ खेल और युवा कल्याण मंत्रालय एवं संचालनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खेल दिवस 26 से 31 अगस्त 2024 तक खेल पखवाडा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग एवं …

Read More »

Satna: मैहर कलेक्टर ने फोन पर सुनी आवेदकों की समस्यायें

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को कलेक्टर रानी बाटड ने प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक दूरभाष नंबर 07674-299232 के माध्यम से जिले भर से स्थानीय नागरिकों के द्वारा की गई 11 शिकायतो को ध्यानपूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारी को निराकरण करने …

Read More »

गठबंधन पर स्मृति ईरानी का बड़ा हमला- ‘सत्ता के लालच में कांग्रेस ने एनसी के साथ किया गठबंधन’

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने फारूक अब्दुल्ला की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने एनसी के घोषणा पत्र पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने …

Read More »

अब प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों की तरह बनाया गया है, कलेक्टर केदार सिंह ने किया निरीक्षण

शहडोल प्रदेश में प्ले स्कूल खुलते जा रहे हैं और इन स्कूलों में महंगी फीस देकर अभिभावक अपने बच्चों को कुछ समय के लिए भेजते हैं। इन स्कूलों में बच्चे दो से तीन घंटे रहते हैं और यहां पर बच्चों के अभिभावकों से हर महीने मोटी फीस वसूल की जाती …

Read More »

Satna: जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा, शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

सतना,भास्कर हिन्दी न्यूज़/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में आगामी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। निर्देश में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों और उनसे जुड़े स्थलों पर आकर्षक …

Read More »

शहीद संजय यादव का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमिट रहेगा : विजय शर्मा

रायपुर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के टिकरापारा स्थित संजय नगर के शहीद संजय यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शहीद श्री संजय यादव की प्रतिमा का अनावरण किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद संजय यादव का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमिट रहेगा। उन्होंने कहा कि नक्सलियों …

Read More »