Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा, शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश



सतना,भास्कर हिन्दी न्यूज़/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में आगामी 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये है। निर्देश में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों और उनसे जुड़े स्थलों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जन्माष्टमी पर्व पर प्रत्येक जिले में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों की साफ-सफाई कार्य एवं सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन के साथ भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं, योग आदि पर आधारित विभिन्न विषयों पर विद्वानों के व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल/कॉलेज में आयोजित कराये जाएंगे। प्रदेश के ऐसे स्थल जहाँ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में जुड़े विशेष प्रसंग स्थलों जैसे कि जानापाव, अमझेरा, नारायणा एवं सांदीपनी आश्रम उज्जैन में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
जन्माष्टमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शास्त्र सम्मत मंदिर निर्माण के स्थापत्य एवं उनकी विशेषताओं से अधिक से अधिक लोगो को अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही हमारे गौरवशाली इतिहास के प्रसंगो, कथानकों, आख्यानों से सभी वर्गों को अवगत कराने के लिये भी समुचित कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिये है।

राज्यमंत्री आज सतना आयेंगी
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी 24 अगस्त को मऊगंज जिले से सड़क मार्ग से चलकर शाम 7 बजे सतना पहुंचेगी।

24 अगस्त तक कैम्प में एमएफएमएस पोर्टल पर लायसेंस अपडेट कराये उर्वरक विक्रेता

सतना एवं मैहर जिले के थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के लायसेंस एमएफएमएस पोर्टल पर अपडेट किया जाना है। इसके लिए 22 से 24 अगस्त तक कारोमण्डल इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा मार्कफेड/सहकारिता (सभी डबल केन्द्र एवं समितियां/निजी) में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक कैम्प लगाया जा रहा है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मनोज कश्यप ने जिला सहकारी बैंक मर्यादित सतना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा जिला विपणन अधिकारी से कहा है कि अपने अधीनस्थ उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित करें कि व्होलसेलर/रिटेलर की एमएफएमएस आईडी, लायसेंस, आधार कार्ड, पेनकार्ड, जी0एस0टी0 रजिस्ट्रेशन की प्रतिलिपि तथा दुकान की गूगल मैप फोटो जिसमें लैटीट्यूट एवं लॉगीट्यूट प्रदर्शित हो, दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सारणी के अनुसार कैम्प में उपस्थित होकर एमएफएमएस पोर्टल पर लायसेंस अपडेट करवाना सुनिश्चित करें।

संदीप रजक 27 अगस्त को सतना में

आयुक्त निःशक्त जन कल्याण संदीप रजक 27 अगस्त को दोपहर 2 बजे सडक मार्ग से सतना आयेंगे। वे यहां विभागीय अधिकारियों के साथ एडवोकेसी बैठक लेकर सतना से सायं 5 बजे सीधी के लिए प्रस्थान करेंगे।

जन्माष्टमी पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
जन्माष्टमी पर्व पर 26 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
राज्य शासन द्वारा निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट के तहत यह अवकाश घोषित किया गया है।

जिला सलाहकार समिति की बैठक आज
गर्भधारण प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी एण्ड पीएनडीटी) के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक 24 अगस्त 2024 को शाम 4 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय में आयोजित की गई है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *