Friday , October 30 2026
Breaking News

Satna: राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतने वालों पर चला कलेक्टर का चाबुक


16 पटवारी निलंबित, तीन तहसीलदार सहित नौ आरआई को शोकॉज, पांच का वेतन रुका

राजस्व विभाग में अब तक की बड़ी कार्रवाई

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुरू किए गए राजस्व महाअभियान में लापरवाही बरतना अधिकारी कर्मचारियों को भारी पड़ गया। नक्शा तरमीम, समग्र ई-केवाईसी पर न्यून प्रगति वाले 16 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि तीन तहसीलदार सहित 14 आरआई भी कार्रवाई की जद में हैं। पांच आरआई का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं जबकि नौ के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा के द्वारा राजस्व अभियान के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान पाया गया कि तीन तहसीलदारों ने अपने प्रभार क्षेत्र में बेहद लापरवाही की है। ऐसे में उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इसी प्रकार से पांच आरआई की वेतन रोक दी गई है। वहीं नौ को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जानकारी के अनुसार तहसीलदार उचेहरा, रामपुर बाघेलान और बिरसिंहपुर को नोटिस जारी किया गया है। सभी पर आरोप है कि इनके द्वारा राजस्व महाअभियान के प्रति उदाशीनता बरती गई। इसके अलावा वरिष्ठ कार्र्यालय से जारी हुए निर्देशों के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे संबंधितों के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है।

इन पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज
कलेक्टर के द्वारा अंतिमा बागरी धौरहरा, इंद्रजीत सिंह शिवपुर, अमित द्विवेदी बरौंधा, विनोद त्रिपाठी लालपुर एवं पडऱी, ममता रोचलानी चंदई, दुर्गेश शुक्ला खांच बडख़ेर, धर्मेन्द्र पाण्डेय श्यामनगर एवं पथरौंधा, हरीश सोनी कुंदहरी कला, रवि तिवारी बेला एवं रामनगर, मोलई सिंह झिरिया कोपरिहा, अमित पाठक नदना एवं जैतवारा, रानू ठाकुर नैना, अपूर्वा अग्रवाल बेला, आशुतोष मिश्रा मुंगहर, सोनू सिंह गोरईया और प्रशांत शुक्ला देवरा को निलंबित कर दिया गया।

ये आरआई भी
आरआई धारकुंडी, जैतवारा, छिबौरा, चोरहटा, बिरसिंहपुर का वेतन रोका गया है। जबकि मौहारी कटरा, सज्जनपुर, रामपुर बाघेलान, शिवराजपुर, रहिकवारा, सतना, सिंहपुर, कोटर और चित्रकूट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *