Saturday , September 21 2024
Breaking News

Satna: जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां जारी, संकुठा तालाब में की गई साफ-सफाई

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के साथ ही सतना और मैहर जिले में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिये जनभागीदारी एवं जनसहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मैहर जिले के संकुठा तालाब को स्वच्छ बनाने जन अभियान परिषद, समाजेसवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान करते हुये तालाब में एकत्र मलबे को निकालने के कार्य में सहयोग किया। इसी प्रकार उचेहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब की गाद निकासी कराई गई। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई। इस मौके पर जनपद सीईओ प्रभा टेकाम, एसडीओ सलिल सिंह, एपीओ मनीषा कुरील, उपयंत्री राकेश ताम्रकार, सरपंच सीमा राजन सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनपद के अधिकारियों द्वारा स्थानीय जनों को अभियान के बारे में बताया गया कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रकृति के संरक्षण की जरूरत है। शासन द्वारा जल संरचानाओं के संवर्धन एवं संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। सभी सामाजिक, शासकीय, अशासकीय संस्थाओं, जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें। पेयजल की आपूर्ति में नदियां, बावड़ियां, कुएँ व तालाब महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों जैसे कुएं, बावड़ी, नदी-नालों आदि की सफाई करने की काम किया जा रहा है।

नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आज सतना आयेंगी
प्रदेश की नगरीय विकास एवं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी 7 जून को प्रातः 6ः40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगी।

अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने तैयारी बैठक 10 जून को

जिले में आगामी वर्षा ऋतु में अति वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी के लिये बैठक कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में 10 जून को प्रातः 10.30 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

आदर्श आचरण संहिता हुई निष्क्रिय
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव -2024 को लेकर लागू आदर्श आचरण संहिता अब समाप्त हो गई है। लोकसभा आम चुनाव संपन्न होकर परिणाम जारी होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर लागू आदर्श आचरण संहिता के सभी प्रावधान उठाये जाने के संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया है।


About rishi pandit

Check Also

Satna: अलाउद्दीन खां संगीत समारोह संबंधी बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विगत वर्षो के भांति इस वर्ष भी उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *