Thursday , July 4 2024
Breaking News

राजस्थान-सिरोही में गांजे की खेती करते एक गिरफ्तार, बाजरे की फसल के बीच से 112 अवैध पौधे जब्त

सिरोही.

जिले की अनादरा पुलिस द्वारा हडमतिया में मुडिया फॉर्म पर बाजरे की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपी के पास से गांजे के 112 पौधे भी जब्त किए गए हैं।

हडमतिया में मुडिया फॉर्म पर बाजरे की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती करने की सूचना पर अनादरा पुलिस ने थानाधिकारी हिंगलाजदान की अगुवाई में दबिश देकर गांजे के 112 पौधों सहित उदाराम कोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

About rishi pandit

Check Also

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दिया, हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *