Thursday , July 4 2024
Breaking News

राजस्थान में BJP ने 14 और इंडी ने 11 सीटें जीतीं, मेघवाल-ओम बिरला-गजेंद्र शेखावत सहित 25 नेता बने सांसद

जयपुर.

राजस्थान की सभी 25 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा ने 14, कांग्रेस ने आठ और अन्य दलों ने एक-एक सीट जीती है। 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम काफी चौकानें वाले रहे हैं। पिछले दो चुनावों की तुलना में यहां भाजपा को 11 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए आठ सीटें जीतना संजीवनी से कम नहीं है। इसके अलावा सीपीएम, आरएलपी और बाप पार्टी ने भी एक-एक सीट जीती है।

भाजपा के केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर से चुनाव हार गए। यहां वे तीसरे नंबर पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी को 112524 वोटों से मात दी। इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर से चुनाव हार गए। भाजपा के लुंबाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को 201543 मतों से मात दी।

पूर्व सीएम वसुंधरा के बेटे दुष्यंत और महिमा की बड़ी जीत
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन को 370989 वोट से हराया। इसी तरह राजसमंद लोकसभा सीट पर भाजपा की महिमा कुमारी ने कांग्रेस के दामोदर गुर्जर को सियासी मैदान में मात दी। महिमा ले 392223 वोटों से बड़ी जीत दर्ज की है।

इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत —
सीट          जीते                   हारे     वोट का अंतर

बीकानेर   अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा     गोविंदराम मेघवाल, कांग्रेस     55711
जयपुर     मंजू शर्मा, भाजपा     प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस     331767
अलवर     भूपेंद्र यादव, भाजपा     ललित यादव, कांग्रेस     48282
अजमेर     भागीरथ चौधरी, भाजपा     रामचंद्र चौधरी, कांग्रेस     329991
पाली        पीपी चौधरी, भाजपा     संगीता बेनीवाल, कांग्रेस     244123
जालौर      लुंबाराम चौधरी, भाजपा     वैभव गहलोत, कांग्रेस     201543
उदयपुर     मन्नालाल रावत, भाजपा     ताराचंद मीणा, कांग्रेस     261608
राजसमंद    महिमा कुमारी, भाजपा     दामोदर गुर्जर, कांग्रेस     392223
भीलवाड़ा    दामोदर अग्रवाल, भाजपा     डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस     354606
कोटा         ओम बिरला, भाजपा     प्रहलाद गुंजल, कांग्रेस     41974
झालावाड़-बारां   दुष्यंत सिंह, भाजपा     उर्मिला जैन, कांग्रेस     370989
जोधपुर        गजेंद्र शेखावत, भाजपा     करण सिंह, कांग्रेस     115677
जयपुर ग्रामीण  राव राजेंद्र सिंह, भाजपा     अनिल चोपड़ा, कांग्रेस     1615
चित्तौड़गढ़    सीपी जोशी, भाजपा     उदयलाल आंजना, कांग्रेस     389877

कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी जीते —-
सीट     जीते     हारे     वोट का अंतर
श्रीगंगानगर     कुलदीप इंदोरा, कांग्रेस     प्रियंका बैलान, भाजपा     88153
चूरू     राहुल कस्वां, कांग्रेस     देवेंद्र झाझड़िया     72737
झुंझुनू     बृजेंद्र ओला, कांग्रेस     शुभकरण चौधरी, भाजपा     18235
भरतपुर     संजना जाटव, कांग्रेस     रामस्वरूप कोली, भाजपा     51983
करौली-धौलपुर     भजनलाल जाटव, कांग्रेस     इंदुदेवी, भाजपा     98945
दौसा     मुरालीलाल मीणा, कांग्रेस     कन्हैयालाल मीणा, भाजपा     237340
टोंक-सवाई माधोपुर     हरीशचंद्र मीणा, कांग्रेस     सुखबीर जौनापुरिया, भाजपा     64949
बाड़मेर     उम्मेदाराम बेनीवाल, कांग्रेस     रविंद्र सिंह भाटी, निर्दलीय     118176
सीकर     अमराराम, सीपीएम     सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा     72896
नागौर     हनुमान बेनीवाल, आरएलपी     ज्योति मिर्धा, भाजपा     42225
बांसवाड़ा     राजकुमार रोत, बीएपी     महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भाजपा     247054

About rishi pandit

Check Also

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दिया, हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *