Saturday , September 21 2024
Breaking News

रोहतास के एक घर में भीषण आग, छह लोग जिंदा जले, महिलाएं-बच्चे नहीं निकल सके आग से

रोहतास
रोहतास के एक घर में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। वहीं एक सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, रोहतास प्रशासन ने अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है। घटना कछवां थानाक्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है। लोगों का कहना है कि खाना बनाने के दौरान घर में अचानक आग लगी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इतना ही नहीं पूरा घर भी जलकर राख हो गया।

इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया। पुलिस-प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। मरने वालों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार तथा गर्भवती ननद 25 वर्षीय माया देवी शामिल हैं।

About rishi pandit

Check Also

स्लीपर कोच के ब्रेक में उठे धुएं को देखते ही लोको पायलट ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया, रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाया

बाराबंकी लखनऊ अयोध्या रेलखंड पर बड़ा हादसा टल गया। रेलवे लाइन पर दौड़ रही ट्रेन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *