Monday , June 3 2024
Breaking News

Joe Biden swearing in ceremony : 20 जनवरी को शपथ लेंगे बाइडन, भारतीय मूल के 20 अमेरिकियों को सरकार में किया नामित

Joe Biden swearing in ceremony:digi desk/BHN/ 20 जनवरी को शपथ लेने जा रहे जो बाइडन ने अपनी सरकार में अहम पदों पर 13 महिलाओं समेत कम से कम 20 भारतीय मूल के अमेरिकियों को नामित किया है। बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे और इसी दिन कमला हैरिस शपथ ग्रहण करके देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी। यह पहली बार है, जब शपथ ग्रहण समारोह से पहले किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी अधिक संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नामित किया गया है। बाइडन के प्रशासन में अब भी कई पद रिक्त हैं। सूची में सबसे ऊपर नीरा टंडन और डॉ. विवेक मूर्ति का नाम शामिल है। बाइडन प्रशासन में व्हाइट हाउस कार्यालय के प्रबंधन एवं बजट के निदेशक के तौर पर नीरा टंडन और अमेरिकी सर्जन जनरल के तौर पर डॉ. विवेक मूर्तिं को नामित किया गया है। वनिता गुप्ता को विधि मंत्रालय की एसोसिएट अटॉर्नी जनरल नामित किया गया है। इंडियासपोरा के संस्थापक एमआर रंगास्वामी ने कहा, ‘भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय ने लोकसेवा के लिए पिछले कई वर्षों में जो समर्पण दिखाया है, उसे इस प्रशासन की शुरुआत में ही मान्यता मिल रही है। मैं खासकर इस बात से खुश हूं कि इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। माला अडिगा को भावी प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन की नीति निदेशक और गरिमा वर्मा को प्रथम महिला के कार्यालय की डिजिटल निदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि सबरीना सिंह को उनकी उप प्रेस मंत्री नियुक्त किया गया है। दो कश्मीरियों को भी जिम्मेदारी व्हाइट हाउस में पहली बार ऐसे दो भारतीय मूल के अमेरिकियों को स्थान दिया गया है, जो मूलरूप से कश्मीर से संबंध रखते हैं।

इनमें आयशा शाह को व्हाइट हाउस कार्यालय की डिजिटल रणनीति की पार्टनरशिप मैनेजर और समीरा फाजली को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिंक परिषद की उपनिदेशक नामित किया गया है। तीन भारतीय अमेरिकियों को व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में नामित किया गया है। तरुण छाबड़ा को प्रौद्योगिकी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा का वरिष्ठ निदेशक, सुमोना गुहा को दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ निदेशक और शांति कलाथिल को लोकतंत्र एवं मानवाधिकार समन्यवय नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति के सहायक प्रेस मंत्री की जिम्मेदारी वेदांत पटेल राष्ट्रपति के सहायक प्रेस मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय आर्थिंक परिषद में एक अन्य भारतीय अमेरिकी भारत राममूर्तिं को उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। गौतम राघवन को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति कार्मिंक कार्यालय में उपनिदेशक नामित किया गया है। विनय रेड्डी को बाइडन का भाषण निदेशक नामित किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

छह गलतियों ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को दोषी ठहराया, जज की बेइज्जती से लेकर झूठ तक शामिल

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश के पहले ऐसे राष्ट्रपति बन गए हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *