Tuesday , May 14 2024
Breaking News

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण में हर हिंदू करे भागीदारी : हरिशचंद्र

Ram mandir: digi desk/BHN/ छतरपुर सरस्वती शिशु मंदिर सिंचाई कालोनी में राम मंदिर निर्माण में हर हिंदू को तन-मन-धन से जोड़ने के लिए आयोजित प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख हरिशचंद्र जी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण में हर हिंदू भागीदारी निभाए। इसके लिए रामभक्तों की टोली घर-घर जाकर दान राशि संग्रह करेगी।

उन्होंने कहा कि जन-जन के आराध्य प्रभु श्रीराम के भव्य दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए संपूर्ण हिंदू समाज तन-मन-धन से सहयोग करने को आतुर है। इस भावना को दृष्टिगत रखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की योजना के अनुसार निधि संग्रह महाभियान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक हिंदू परिवार के पास जाकर निधि संग्रह करने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। विभाग संघ चालक नर्मदा प्रसाद गुप्त, जिला संघ चालक दिनेश तिवारी, जिला कार्यवाह एवं अभियान के पालक आशीष ताम्रकार और जिला अभियान प्रमुख सत्येन्द्र सिंह कछवाह ने भी सारगर्भित विचार रखते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता राम मंदिर निर्माण के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेंगे उन्हें रामसेवक के नाते जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी रामसेवक इस संपर्क महाअभियान को मिलकर सफल बनाएं।

92 मंडलों में महासंपर्क अभियान जारी

महासंपर्क अभियान प्रचार-प्रसार प्रमुख दिलीप सेन ने बताया कि संघ की दृष्टि छतरपुर जिले में कुल 92 मंडल हैं। इनमें 667 गांव,7 खंड शामिल हैं। इसी क्रम में छतरपुर शहर को 4 उपनगरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक उपनगर में 5 बस्तियां निर्धारित हैं। इन सारे क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए बैठकें, मंडल सम्मेलन, बस्ती सम्मेलन 20 जनवरी तक किए जाएंगे। इसके बाद धार्मिक आयोजन, भारत माता की आरती होगी। जिसमें मातृशक्ति, युवा शक्ति, प्रबुद्धजन, धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ता व अन्य संगठनों के साथ-साथ संपूर्ण हिन्दू समाज की भागीदारी होगी।

About rishi pandit

Check Also

MP: शराबी बेटा कर रहा था मारपीट, जान बचाने दो मंजिला छत से कूदी मां, घायल होने पर भी बेटे को किया माफ

Madhya pradesh damoh drunken son was beating his mother mother jumped from the two storey …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *