Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Satna: सिंहपुर में कुल्हाड़ी से महिला की नृशंस हत्या, गाँव में तनाव

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सिंहपुर के ग्राम चितौंधा में कुल्हाड़ी से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चितौंधा में सिर एवं गले पर कुल्हाड़ी से हमला कर एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान संतरा बाई लोधी पति रंजीत कुमार लोधी (50) के रूप में हुई है। उसका शव उसके घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा पाया गया। जिस वक्त यह वारदात हुई मृतका का पति और उसकी सास घर पर ही थे। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पड़ोसी बिंद बहादुर लोधी उर्फ बिंदा पिता जगदीश लोधी निवासी चितौंधा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का घर मृतका के घर के सामने ही है।

बताया जाता है कि संतरा बाई गांव में दूध बेचने का काम करती थी। बुधवार की सुबह वह दूध बांट कर लौटी थी तभी आरोपी बिंदा हाथ में कुल्हाड़ी लिए उसके घर के अंदर आ धमका। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आरोपी ने संतरा बाई के गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। पति और सास शोर मचाते हुए उधर दौड़े लेकिन तब तक बिंदा वहां से भाग चुका था।

घटना की सूचना मिलने पर सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में कुछ दूरी पर आरोपी बिंदा को पकड़ भी लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतका के बीच किसी तरह के किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है। अभी तक हत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: सेना के जवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती का आरोप- शादी का झांसा देकर की ज्यादती

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि सेना के जवान ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *