Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: पाला से फसलों को बचाने कृषि विभाग ने दी किसानों को सलाह


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में पिछले पांच दिनों से शीत लहर का प्रकोप है। तापमान में गिरावट तथा आसमान पर कोहरा छाने से मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। तापमान में गिरावट से फसलों में शीतलहर के प्रकोप की भी आशंका है। इसे ध्यान में रखते हुए उप संचालक कृषि मनोज कश्यप ने किसानों को फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि तापमान में गिरावट का सर्वाधिक असर दलहनी, तिलहनी तथा सब्जी की फसलों में होता है। इन्हें पाले के प्रकोप से बचाने के लिये किसान भाई खेतों में हल्की सिंचाई करें। साथ ही रात्रि में 12 से 2 बजे के बीच मेड़ों पर कचरे को जलाकर धुआं करें। पाले से बचाव के लिये फसलों पर सल्फर का 0.1 प्रतिशत घोल बनाकर छिड़काव करें। इससे फसलों पर पाला का प्रभाव कम हो जाता है। उप संचालक कृषि ने पौधशाला के पौधों एवं क्षेत्र वाले उद्यानों व नगदी सब्जी वाली फसलों को टाट अथवा पॉलीथीन अथवा भूसे से ढ़कने का सुझाव भी दिया है।

उपार्जन केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये अधिकारियों का दल नियुक्त

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े ने जिले के धान खरीदी केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये संपूर्ण जिले में पांच कृषि अधिकारियों के दल गठित किये हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के दिशा-निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले में पंजीकृत कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज खरीदी का कार्य निर्धारित उर्पाजन केंद्रों में जारी है। जिले के अधिकारियों द्वारा उपार्जन कार्य के सुचारु संचालन एवं संबंधित गतिविधियों पर निगरानी बनाये रखते हुये खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े ने जिले में धान खरीदी केंद्रों का अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण, उपार्जन व्यवस्था, भंडारण, परिवहन एवं अन्य संबंधित गतिविधियों का प्रत्येक सप्ताह लिखित में जांच प्रतिवेदन अभिमत कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। धान खरीदी केंद्रों का पूरे जिले में आकस्मिक निरीक्षण करने का दायित्व उप संचालक कृषि मनोज कश्यप, परियोजना संचालक आत्मा राजेश त्रिपाठी, उप संचालक उद्यानिकी नारायण सिंह कुशवाह, सहायक कृषि यंत्री व्हीके त्रिपाठी एवं सहायक संचालक कृषि आर एस बागरी को दिया गया है।

तदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी 2024 के मान से निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत एक जनवरी से 22 जनवरी 2024 के मध्य दावे आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाएगी और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी 2024 को किया जायेगा। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि जिले के सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित करें कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों का नाम अनिवार्य रूप से जिले की मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *