Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: बदला मौसम का मिजाज, बारिश की घोली ठंड, धुंध की चादर में लिपटी रही सुबह, रात में फिर बारिश

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ पिछले चार दिनों तक आसमान पर डेरा डाले रहे बादल आखिर बूंदों की शक्ल में बरस ही पड़े। सतना में बुधवार की देर रात बूंदाबांदी शुरू हो गई नतीजतन ठंडी हवाओं के साथ आई गुरुवार की सुबह धुंध की चादर लपेटे रही। सतना का मौसम बुधवार की रात अचानक बदला और बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश तेज तो नहीं रही लेकिन काफी देर तक बूंदें धरती को भिगोती रहीं। यह दौर सतना शहर के अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलता रहा। इस दौरान बिजली की आंख मिचौली का खेल भी शुरू हुआ लेकिन मौसम में ठंडक होने के कारण लोगों को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा।

जानकारों की मानें तो इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर खुशी की चमक बिखेर दी है। गेहूं की बोनी में पिछड़े क्षेत्रों में इस बारिश ने बड़ी राहत दी है। बता दें, कि सतना में पिछले चार दिनों से आसमान पर बादल छाए रहे हैं। अधिकतम तापमान भी 3 डिग्री से ज्यादा नीचे आने से नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का अहसास होने लगा था। अब सतना में ठंड और बढऩे के आसार हैं।

फिर शुरू हुई बारिश
गुरूवार की शाम 7 बजे से फिर बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि कई घंटो तक रिमझिम-रिमझिम चलता रहा। बारिश के चलते फिर से ठंड का प्रक्रोप बढ़ा और लोग समय से घर में दुबक गए। इतना ही नहीं हल्की बारिश में भी शहर के कई अलग-अलग इलाकों में पानी भरने की समस्या भी सामने आई।
अस्पताल गेट के सामने गिरा पेड़
बारिश व हवा के चलते सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल के बाहर पेड़ की बड़ी डगाल टुट गई, इससे किसी को कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन घंटो के लिए जाम फंसा रहा। निगम प्रशासन ने कई घंटे तक इस पेड़ को हटाने की जहमत नहीं उठाई, जिसके कारण यातायात भी बीच-बीच में बाधित होता रहा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *