Sunday , September 8 2024
Breaking News

Chitrkoot: गूगल गर्ल के नाम से मशहूर 5 वर्षीय ‘स्वर्णिमा’ को वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर किया सम्मानित

  • विज्ञान की आवर्त सारणी के सभी 118 तत्वों के नाम मात्र 66 सेकंड में बोल लेती है स्वर्णिमा

चित्रकूट, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रतिभा किसी की मोहताज़ नहीं होती। प्रतिभावान लोग धर्म, जाति, पंथ, रंग और न ही उम्र के बंधन में बंधे होते हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा है चित्रकूट की रहने वाली 5 वर्षीय स्वर्णिमा सिंह। ऐसी ही एक प्रतिभा है 5 वर्षीय स्वर्णिमा सिंह। स्वर्णिमा के पिता धर्मराज सिंह जिला मुख्यालय में स्थित डॉ. बी.आर.अंबेडकर पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं तथा मां पूजा देवी ग्रहणी हैं। इससे पहले भी स्वर्णिमा सिंह ने इसी वर्ष इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवाया था और अब हाल ही में स्वर्णिमा को सबसे कम उम्र में विज्ञान की आवर्त सारणी के सभी 118 तत्वों के नाम मात्र 66 सेकंड में बोलने के लिए वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है।

पढ़ लिखकर IAS बनना चाहती स्वर्णिमा

बता दें की आवर्त सारणी को याद करना MBBS की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का सपना होता है। स्वर्णिमा पढ़ लिखकर IAS बनना चाहती है। अगर स्वर्णिमा की स्मरण शक्ति की बात करें तो पिता बताते हैं कि स्वर्णिमा को महज ढाई वर्ष की उम्र में ही विश्व के सभी देशों के नाम, राजधानियां, मुद्राएं, नक्शे, झंडे, मानचित्र में सभी देशों की स्थिति, महापुरुष, महाद्वीप, महासागर, ग्रह, आविष्कारक, नदियां, तालाब, नाटो एवं सार्क संगठन के सभी देश, भारत के सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, पड़ोसी देश, उत्तर प्रदेश के सभी मंडल, जिले, आवर्त सारणी के सभी तत्व, श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक आदि कई सारी चीजें कंठस्थ थी। इसी कारण स्वर्णिमा गूगल गर्ल के नाम से भी मशहूर है।

About rishi pandit

Check Also

नवोन्मेषी तरीके अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है सरकार: पीएम मोदी

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने वाले प्रतिभाशाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *