Friday , July 5 2024
Breaking News

पर्यावरण सुरक्षित तो हम सब सुरक्षित-राज्यमंत्री श्री पटेल


स्व सहायता समूह की बहनों को 37 स्कूटी और 4 करोड़ 55 लाख का ऋण वितरित


    सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जम्बूरी मैदान भोपाल में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन, स्कूटी एवं ऋण वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में देखा गया। इस मौके पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत की कृषि एवं सहकारी समिति के सभापति रमाकांत पयासी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला परियोजना प्रबंधक अंजुला झा एवं आजीविका मिशन के जिला स्तरीय तथा विकासखंड स्तरीय स्टाफ के साथ-साथ सभी 37 संकुलों से आई हुई दीदीयां उपस्थित रही। इस दौरान राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 37 संकुत स्तरीय संगठनों को पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य किये जाने के लिए स्कूटी तथा 251 स्व-सहायता समूहों को  4 करोड़ 55 लाख रूपये का ऋण बैंक लिंकेज के माध्यम से वितरण कराया गया।  
     कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर जिले की 26 हजार से अधिक बहनें लखपति बन गई है। समूह के माध्यम से बहनों को ऋण राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे वे कई प्रकार के उत्पाद तैयार कर स्वावलंबी बन रही है। प्रदेश सरकार समूह की महिलाओं के बेटा-बेटियों को उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जायेगा। आज जिले के सीएलएफ महिला स्व-सहायता समूहों को 37 स्कूटी प्रदान की गई है। इस स्कूटी के माध्यम से समूह की बहनें गांव-गांव जाकर जैविक खेती करने, रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग कम करने सहित पर्यावरण संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही किसानों को मोटे अनाज की खेती करने और उसका उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने भी संबोधित किया।
राजकुमारी वर्मा से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया संवाद
     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धा सीएलएफ बारीखुर्द की अध्यक्ष राजकुमारी वर्मा से  सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के पूॅछने पर राजकुमारी ने बताया कि मेरे सीएलएफ के अंतर्गत 2617 दीदियां समूह से जुड़ी है। जिनमें से 1965 दीदियां लखपति क्लब में शामिल हो चुकी है। सभी 2617 दीदियां लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजकुमारी वर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

कलेक्टर ने किया हवाई पट्टी और व्यंकटेश लोक का निरीक्षण
      किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग म.प्र. शासन द्वारा 5 अक्टूबर 2023 को हवाई पट्टी सतना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। मंगलवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा ने हवाई पट्टी कार्यक्रम स्थल तथा मुख्त्यारगंज स्थित व्यंकटेश लोक का भ्रमण कर तैयारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

रबर की सील बनाये जाने हेतु ई-निविदा 8 अक्टूबर तक
      जिले की विधानसभा निर्वाचन 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में उपयोग होने वाली रबर की सील बनाये जाने हेतु ई-निविदा 8 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे तक www.mptender.gov.in   के माध्यम से तकनीकी और वित्तीय ई-निविदा केचल आनलाइन आमंत्रित की जा रही है। वेबसाइट में ई-निविदा 2 अक्टूबर से उपलब्ध है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त निविदायें 10 अक्टूबर को अपराह्न 12.30 बजे गठित समिति के द्वारा खोली जावेगी। ई-निविदा संबंधी समस्त जानकारी MPE-Tender   पर देखी जा सकती।

About rishi pandit

Check Also

Satna: आकांक्षी विकासखण्डों में चलेगा 30 सितम्बर तक सम्पूर्णता अभियान

मझगवां विकासखण्ड में हुआ शुभारंभ सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार नीति आयोग द्वारा 4 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *