Sunday , May 19 2024
Breaking News

सजा काट रहे बंदी ने बनाई श्री कृष्ण की मनमोहक प्रतिमा


भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली जेल में मनाई गई जनमाष्टमी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिला कारागार में गुरूवार को धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जनमाष्टमी का पर्व मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर संगीत विद्यालय के सदस्यों द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। बंदी गण, जेल स्टॉफ व अतिथियों ने संगीतमय जन्मोत्सव का आनन्द लिया। इस कार्यक्रम की बड़ी बात यह रही कि जेल में ही सजा काट रहे बंदी ने भगवान श्री कृष्ण के बाल्यकाल की मनमोहक प्रतिमा बनाई, इसके लिए समूचे संसाधन जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाए गए थे। मिट्टी की इस प्रतिमा को देखते ही बनता था, जो भी इस प्रतिमा को देखा वह उनकी तरफ आकर्षित हो गया।
महापौर बने मुख्य अतिथि
जेल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महपौर योगेश ताम्रकार पहुंचे। उक्त कार्यक्रम जेल अधीक्षक लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
सजाई गई झांकी
जेल के अंदर बंदियों ने अपनी कला का अदभुत प्रदर्शन करते हुए भव्य झांकी सजाई, इसके साथ ही भगवान श्री कृष्ण का पूजन, आरती कर तत्पश्चात् सभी को प्रसाद वितरण किया गया। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा द्वारा बंदियों से आह्वान किया गया कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिये गये गीतासार को अपने जीवन में उतार लेंगे तो कभी भी दुख की प्राप्ति नहीं होगी। हम अच्छा कर्म करें भगवान हमें अच्छा फल देंगे।
ये रहें मौजूद
इस अवसर पर विनय त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, आयुष त्रिवेदी, ओमप्रकाश, पवन मलिक, शैलेन्द्र त्रिपाठी के अलावा आस्था संगीत महाविद्यालय से प्रमोद शर्मा, अमित तिवारी, रत्ना तिवारी, शैलेन्द्र कुमार, नितेश वर्मा, मनोज वर्मा, विकल वर्मा सहित जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, राजकिशोर गुर्जर एंव जेल स्टॉफ सहित बंदीगण उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *