Monday , June 16 2025
Breaking News

विश्व हिंदू परिषद ने स्थापना दिवस के अवसर पर निकाली श्री कृष्ण भव्य शोभायात्रा, भव्य स्वागत


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ विश्व हिंदू परिषद के 60 वें स्थापना दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा बिहारी चौक से निकाली गई । भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की झांकी के साथ 40 से अधिक विभिन्न स्वरूपों में झांकियां चल रही थी, ढोल नगाड़े एवं डीजे की धुन के साथ भगवा ध्वज लहराते बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की गगन भेदी जयकारे लगाते हुए नाचते-घूमते चल रहे थे, जहां एक ओर नगर के गणमान्य नागरिक भगवा दुपट्टा डाले चल रहे थे वही मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहने भी पीत वस्त्र धारण कर वीरांगना की भांति भगवा ध्वज लहराते जयकारा से वातावरण को गुंजायमान करती चल रही थी।
सामाजिक समरसता का दिया संदेश
यह शोभा यात्रा सामाजिक समरसता का संदेश भी दे रही थी शोभा यात्रा में 25000 से अधिकहिंदू समाज के सभी जाति बिरादरी मत पंथ संप्रदाय के लोग शामिल थे शोभायात्रा में कालिया नाग पर नृत्य करती हुई कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नगर के लगभग सभी वार्डो से झांकियां निकाली गई थी जो बिहारी चौक स्थित मंदिर में आकर शोभायात्रा में शामिल हुई और सुभाष पार्क स्थित श्रीराम दरबार मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ एवं महा आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से महापौर योगेश ताम्रकार, पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी,विहिप जिला अध्यक्ष लखन केसरवानी, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, उत्तम बनर्जी,मणिकांत महेश्वरी, चेंबर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, संदीप जैन,रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा, मनमोहन माहेश्वरी, विभाष बनर्जी, अशोक गुप्ता, शौभग्य केसरी, हरिओम गुप्ता, विनोद तिवारी, मिथलेश सिंह, अंशु तिवारी, पीके जैन, अनिल गुप्ता, रमेश शुक्ला, भगवती पाण्डेय, हेमचंद जयसवाल, प्रमोद तिवारी, राजीव गुप्ता, संजय अग्रवाल, बनारसी लाल गुप्ता, मनोज वलेचा, लोकेश त्रिपाठी, सुनील सेनानी, शिवेंद्र शर्मा, अनुपम मिश्रा, आदर्श शुक्ला, विकास शुक्ला, अनंत मिश्रा, ऋ षभ सोनी, सचिन चतुर्वेदी, भगवान दास आगहा, उमेश चंद्र श्रीवास्तव,राकेश गर्ग, संतोष मालगुजार, सचिन यादव, आदर्श त्रिपाठी, विशाल वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, ऋषभ शुक्ला, विकास चतुर्वेदी, अभय मिश्रा, कमलेश बाबू, अभय खरे, मुन्ना सिंह, मुकेश गुप्ता, अंकुर शुक्ला सहित विहिप के हजारों कार्यकर्ता व हिन्दू प्रेमी मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *