Monday , April 21 2025
Breaking News

5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का घर ढहाया

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ 5 वर्ष की नाबालिग के साथ दरिंदगी के आरोपी का घर प्रशासन ने शुक्रवार को ढहा दिया। आरोपी इससे पहले दुष्कर्म के एक मामले में 10 साल की सजा काट चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वो सिटी कोतवाली क्षेत्र से 5 वर्षीय मासूम को अपने साथ ले गया और दरिंदगी की।

प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी राकेश वर्मन उर्फ राकेश सोंधिया के घर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से कार्रवाई शुरू कर दी थी। उसने जीवन ज्योति कॉलोनी में गली के अंदर आरोपी ने अवैध निर्माण कर रखा था। घर बेहद संकरी गली में होने के कारण वहां जेसीबी ले जा पाना संभव नहीं था। लिहाजा नगर निगम की टीम ने ब्रेकर, हथौड़ों और सब्बल से निर्माण ढहाया।

एडीएम सिटी नीरज खरे, सीएसपी महेंद्र सिंह, टीआई कोतवाली शंखधर द्विवेदी, टीआई कोलगवां सुदीप सोनी, आरआई वीरेश सिंह, विभूति चतुर्वेदी, पटवारी बृजेश निगम, नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता प्रभारी अनिल श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में राजस्व, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी सुबह से ही वहां मौजूद रहे।

आरोपी को जेल भेजा, नौ मामले पहले से दर्ज

राकेश वर्मन उर्फ राकेश सोंधिया को गुरुवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस तरह का घिनौना कृत्य उसने कोई पहली बार नहीं किया है। इसके पहले भी उसने एक मासूम के साथ ऐसी ही घृणित घटना को अंजाम दिया था जिस पर उसे 10 साल की जेल भी हुई थी।

सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में आरोपी राकेश सोंधिया ने टिकुरिया टोला क्षेत्र में साढ़े 4 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। अदालत ने उसे 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी। सजा काट कर निकलने के बाद उसने दोबारा वैसी ही घटना को अंजाम दिया। सीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लगभग 9 मामले हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *